डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर शोकसभा आयोजित

 

 

हल्द्वानी, 7 नवंबर। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल जी के आकस्मिक निधन पर आज हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जंतवाल जी का निधन उत्तराखंड क्रांति दल एवं समूचे उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से प्रदेश ने एक विद्वान, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता खो दिया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन एवं जनहित में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

 

शोकसभा में केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, वरिष्ठ नेता दिनेश चंद भट्ट, नगर अध्यक्ष हरीश चंद जोशी, हरीश चंद पांडे, करण जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।