नैनीताल।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार फरवरी को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार फरवरी को अपरान्ह 12 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपरान्ह 1 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा अपरान्ह 1 बजकर 20 मिनट पर होटल अमरदीप पहुंचेंगे, जहां वह प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री अपरान्ह 2 बजकर 50 मिनट पर होटल अमरदीप से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा कार्यक्रम में सहभाग करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 4 बजकर 10 मिनट पर निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री अपरान्ह 5 बजे जमरानी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हेलीपैड, काठगोदाम के लिए रवाना होंगे। वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।








