GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

gvartanews by gvartanews
July 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

“शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा”: सीएम धामी
जनपद चम्पावत के टनकपुर के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹6020.89 लाख की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹574.97 लाख की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समितियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, खिरद्वारी जनजाति समूह, व्यापार मंडल, कृषक बंधुओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।
उन्होंने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लगाए गए विभागीय स्टॉलों का भी विस्तृत निरीक्षण किया।कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी एवं चटनी तैयार की, जिससे महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के सहज एवं सरल व्यवहार ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में निक्षय योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि माँ शारदा नदी लाखों परिवारों के जीवन एवं आजीविका का आधार है। “जहाँ जल होता है, वहीं जीवन होता है।”

RELATED POSTS

हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।

भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।

लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें माँ पूर्णागिरि धाम आने का अवसर मिलता है, यहां की जनता का स्नेह उन्हें अपने परिवार जैसा अपनापन देता है। उन्होंने कहा कि चम्पावत की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग ₹3300 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं के विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।
उत्तराखण्ड

हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।

July 6, 2026
भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।
उत्तराखण्ड

भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।

July 6, 2026
लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।
उत्तराखण्ड

लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

July 6, 2026
रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
उत्तराखण्ड

रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

July 6, 2026
दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।
उत्तराखण्ड

दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

July 6, 2026
जनता की समस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य
उत्तराखण्ड

जनता की समस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य

July 6, 2026
Next Post
लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।

भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • हजारों समर्थको के साथ तारा नेगी हुए युकेडी मै शामिल।
  • भैरव सेना ने तीर्थों की मर्यादा बचाने को राज्यव्यापी आंदोलन का किया ऐलानरेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) की बैठक में उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों की मर्यादा, हक-हकूकधारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट पर्यटन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई।
  • लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू पहले बैच मे 30 बालिका खिलाड़ियों का प्रवेश।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!