पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर…
Category: उत्तराखण्ड
पौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में पर्यावरण संरक्षण को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक महत्वाकांक्षी…
10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसला
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कीर्तिनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता…
पर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।
पौड़ी के प्रतिभाशाली शिक्षाविद् का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा-डॉ.अतुल बमराड़ा ने साइबर सुरक्षा पर शोध से बटोरी सराहना
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया,जब क्षेत्र के…
अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई
श्रीनगर गढ़वाल। शहर को व्यवस्थित,स्वच्छ और सुगम बनाने की दिशा में नगर निगम ने अतिक्रमण के…
भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू का छोटा सा गांव ग्वाणा आज इतिहास…
आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन
श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक समरसता,आरक्षण व्यवस्था और समान अवसर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा के लिए श्रीनगर…
मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मातृ एवं शिशु सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर…
उत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में हेमवती…