हल्द्वानी । सड़क सुरक्षा वहां के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियानसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है एसपी नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टच द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं जाने हेतु सत्य निर्देश दिए गए हैं उक्त अभियान को सार्थक ता प्रधान करने के उद्देश्य से डॉक्टर जगदीश चंद्र एसपी यातायात के पर्यवेक्षण में श्री महेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा वर्तमान में शीतलहर के चलते पूरे में वाहनों को विजिबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर वाहनों को कोर में सावधानी पूर्वक चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई

क्षेत्र पंचायत की बैठक में किए गए विभिन्न प्रस्ताव पारित

गदरपुर। क्षेत्र पंचायत,बीडीसी की तीसरी बैठक ब्लाक प्रमुख एड.श्रीमती ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित की…

हल्द्वानी । गोला नदी पर सिंचाई एवं जल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ गायों की प्रगति की समीक्षा कीअधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर एवं उच्च गुणवत्ता मनको के अनुरूप पूर्ण किया जाए। यह परियोजना क्षेत्र के विकास मैं मेल का पत्थर साबित होगा स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप परियोजना से विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगीइस अवसर पर माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दमवाल जी, माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजेंद्र बिष्ट जी, माननीय भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे।

खटीमा में उद्योग व्यापार मंडल चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा

खटीमाउधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुए उद्योग व्यापार मंडल चुनाव…

इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खा रही महिला

दोराहा चौकी में तैनात एक कांस्टेबल पर दस हजार की रिश्वत लेने का लगाया आरोप मामला…

किच्छा के विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी की प्रतिबद्धता— महत्वपूर्ण घोषणाओं हेतु लगभग 1 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास को लेकर किए गए वादों को धरातल…

स्लग–बाजपुर में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, पक्के अतिक्रमण पर 15 दिन का अल्टीमेटम

बाजपुर में नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बाजपुर पुलिस ने बुधवार को…

सितारगंज के पंडरी स्कूल में कैंसर दिवसपर विधिक जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया

सितारगंज के पंडरी ग्राम में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ…

विधायक शिव अरोरा ने काशीपुर बाईपास का अधिकारियो संग किया पैदल भ्रमण! डिवाइडर के 60- 60 फिट तक दोनों ओर होगा सड़क निर्माण कार्य, यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होगा जल्द प्रारंभविधायक ने बोले जनता से किया वादा अब धरातल पर पूरा होता नजर आयेगा काशीपुर बाईपास दिखेगा जाममुक्त

रुद्रपुर। रुद्रपुर क्षेत्र की सबसे व्यस्तम मार्ग कहा जाने वाला काशीपुर बाईपास रोड जहाँ घंटो लगने…

पैरामिलिट्री के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा रूद्रपुर। आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए रुद्रपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलि स ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति भंग करने, अवैध गतिविधियों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा यह फ्लैग मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर गोटिया, सुभाष कॉलोनी, डीडी चौक, खेड़ा होते हुए किच्छा रोड पर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री बल की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती नजर आई।इस अवसर पर रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में नशे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा और संवेदना व्यक्त की।