रुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्नराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन।

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दिनांक 17 से 19 सितम्बर 2026 तक महाराणा प्रताप…

रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें-डीएम

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देहरादून 18 सितंबर,…

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का सितारगंज महेंद्र सिंह मेमोरियल विद्यालय का दौरा

सितारगंज के महेंद्र सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज उस वक्त गौरवपूर्ण माहौल बन गया, जब…

सितारगंज सर्वसम्मति से संजय गोयल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चुने गए

सितारगंज में अग्रवाल सभा की विशेष बैठक उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में…

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार छीना गया सैमसंग गैलेक्सी…

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार छीना गया सैमसंग गैलेक्सी…

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के…

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के…

देवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक…