GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोल्फ कार्ट से पहुंचकर किया मसूरी पब्लिक स्कूल मेले का उद्घाटनइंधन बचाने की अपील के साथ स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणाबोले- देश कठिन दौर से गुजर रहा, सभी लोग करें सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित मसूरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने माल रोड से स्कूल तक गोल्फ कार्ट के माध्यम से पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देश कई वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जहां तक संभव हो निजी वाहनों का कम उपयोग करना चाहिए और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए। इससे न केवल इंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में भी मदद मिलेगी। मेले के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां लगाए गए व्यंजनों का स्वाद भी लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे मेलों में स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों से बने व्यंजनों को भी प्रमुखता दी जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल सके और क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर मुसूरी पब्लिक स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस दौर में डिजिटल तकनीक बेहद आवश्यक हो चुकी है और बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री गणेश जोशी हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो स्मार्ट बोर्ड मिलने से स्कूल के छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी लोगों से इंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं और मसूरी जैसे पर्यटन शहर में पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।

gvartanews by gvartanews
May 18, 2026
0

RELATED POSTS

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

July 21, 2026
गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा
उत्तराखण्ड

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

July 21, 2026
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग
उत्तराखण्ड

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

July 21, 2026
ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप
उत्तराखण्ड

ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप

July 21, 2026
गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

July 21, 2026
प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला
उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला

July 20, 2026
Next Post

मसूरी माल रोड पर अनियंत्रित गोल्फ कार्ट दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टलाब्रॉडवे आई की दुकान में घुसने से मची अफरा-तफरी, एक बालिका घायलगोल्फ कार्ट संचालन को लेकर फिर उठे सवाल, लोगों ने बंद करने की मांग की पर्यटन नगरी मसूरी के माल रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित गोल्फ कार्ट अचानक ब्रॉडवे ऑप्टिकल की दुकान में जा घुसी। हादसे के दौरान दुकान के बाहर खड़े लोग बाल-बाल बच गए, जबकि एक बालिका को हल्की चोट आने की सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोल्फ कार्ट अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सीधे दुकान की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, गोल्फ कार्ट दुकान के बाहर बने हिस्से से टकराते हुए अंदर जा घुसी। हादसे के समय वहां काफी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और नगर पालिका प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोल्फ कार्ट चालक और संचालन व्यवस्था को लेकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।ब्रॉडवे ऑपटीकलस दुकान के मालिक अनीष अग्रवाल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि माल रोड पर गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण बिना नियम-कानून के गोल्फ कार्ट संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फ कार्ट में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं और कई बार अनुभवहीन चालक भी इन्हें चला रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना था कि माल रोड जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्पीड ड्राइविंग बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि माल रोड पर गोल्फ कार्ट संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि संचालन जारी रखना है तो इसके लिए स्पष्ट नियम बनाए जाएं और उनका सख्ती से पालन कराया जाए। मजदूर संध के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि गौल्फ कार्ट का चालक कार्ट में चाबी लगाकर सामने खडी गैस की गाडी चालक से बात करने चला गसा तभी एक व्यक्ति ने कार्ट में चाबी घूमकर स्टार्ट कर दी और गोल्फ कार्ट अनियंत्रित हो गई । उन्होने कहा कि गोल्फ कार्ट में उस समय कोई नही था। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि वह पूर्व में ही माल रोड से गोल्फ कार्ट संचालन बंद कराने का प्रस्ताव पास कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फ कार्ट संचालकों ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है, जिसके कारण पालिका की कार्रवाई सीमित हो गई है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उन संगठनों और संचालकों की होगी, जो गोल्फ कार्ट का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पहले ही सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मसूरी तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी में अवैध निर्माण का विरोध, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शनऐतिहासिक धरोहर को व्यवसायिक केंद्र बनाने का लगाया आरोपकहा- लाइब्रेरी परिसर में बनाई जा रही दुकानों को तत्काल रोका जाएमसूरी, पर्यटन नगरी मसूरी की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी में कथित अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। षनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तिलक रोड स्थित लाइब्रेरी परिसर के बाहर एकत्रित हुए और लाइब्रेरी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। प्रदर्शन कर रहे मेघ सिंह कंडारी, गौरव गुप्ता, सचिन गुहेर, प्रताव पवार, दिनेष चंदोला, जगपाल गुसाई, सुनील कुमार का आरोप है कि लाइब्रेरी परिसर में अनाधिकृत रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इस ऐतिहासिक धरोहर की मूल पहचान और स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने कहा कि तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी को शिक्षा, पठन-पाठन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी समिति के पदाधिकारी इसे व्यवसायीकरण का केंद्र बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होने कहा कि कुलड़ी क्षेत्र में स्थित तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी वर्ष 1920 में स्थापित हुई थी और यह मसूरी की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह भवन स्वतंत्रता से पूर्व का है और लंबे समय से आम जनता के लिए ज्ञान और अध्ययन का केंद्र रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में लाइब्रेरी परिसर में कई अवैध निर्माण किए गए हैं और अब तिलक रोड की ओर दुकानों के रूप में नए निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस अवैध निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया तो उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी हाल में उन्हें व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने मांग की कि प्रशासन तत्काल निर्माण कार्य की जांच कराए और यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मसूरी की पहचान उसकी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य से है। यदि इस प्रकार लगातार पुरानी इमारतों और धरोहर स्थलों का व्यवसायीकरण होता रहा तो शहर की ऐतिहासिक पहचान खत्म हो जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विरोध के बाद निर्माण कार्य रुक गया है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • सुबह से शाम तक ठप रही मोबाइल नेटवर्क सेवा, कस्बा दुनका सहित कई गांवों के लोग रहे परेशान
  • जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
  • मोती मस्जिद के सामने 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की जांच और मरम्मत की मांग

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!