देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त…
Author: gvartanews
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शीतलहर की तैयारीयों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी सजग होकर अभी से शीतलहर की तैयारीया कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि वे रेन बसेरों में साफ सफाई, बिजली पानी, बिस्तर कंबल हीटर की समुचित व्यवस्था रखी जाय । उन्होंने कहा कि अलाव हेतु स्थान चिन्हित कर ले तथा शीतलहर के दौरान अलाव जलाए जा रहे स्थलों की जिओ टैगिंग फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रारूप पर आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. संचालित और रेन बसेरो में नेकी का घर बनाकर प्रचार प्रसार करें। अलावा जलाए जाने वाले स्थान बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर, कूड़ा गोदाम के समीप ना हो अन्यथा आग लगने की संभावना हो सकती है। अलाव जलाए जाने हेतु वन विभाग से पेड़ों की जडे जो कि लंबे समय तक जलती है क्रय किए जाने हेतु नगर निकायो को निर्देश दिए । उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए की जनपद के छात्रावास विद्यालय में रह रहे छात्र- छात्राओं हेतु कंबलों की व्यवस्था की जाए तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय के निर्देशों का अनुपालन निजी विद्यालयों से भी कराना सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी,पुलिस विभाग एवं पर्यटन विभाग को विशेष रूप से ध्यान रखें कि हरिपुरा, बौर जलाशय में विदेशी पक्षी आते हैं व पर्यटक आते हैं वहां के स्थानीय लोग पत्तों में पॉइजन डालकर चिड़ियों को खिलाते हैं वह उनका शिकार करते हैं, इस पर रोक लगाई जाए और विशेष रूप से इस पर शक्ति से कार्रवाई की जाए।चिकित्सालय मैं भर्ती मरीज के साथ आने वाले तिमारदारों हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशु विभाग जनपद के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में निराश्रित मवेशी हेतु शेल्टर की व्यवस्था रखें। जिलाधिकार ने वाहन दुर्घटनाओं को न्यून करने के लिए जनपद के सभी माल वाहक वाहनों ,गन्ना धोने वाले लागे ट्रैक्टर ट्रोलियो में उच्च गुणवत्ता के रिफ़लेक्टर लगाया जाना अनिवार्य करते हुए पुलिस प्रशासन गन्ना विभाग द्वारा कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनपद के औद्योगिक आस्थानो से संपर्क करते हुए सी एस आर के माध्यम से रिफ्लेक्ट, साइनेज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए । बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा , प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय यू सी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला प्रोविजन अधिकारी व्योमा जैन, सहायक आयुक्त श्रम अरविंद सिंह, ई ई पेयजल सुनील जोशी, विधुत राजीव चक्रवर्ती व अन्य अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।
समाजसेवी लाल बादशाह ने दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों के चेहरों पर आई मुस्कान
समाज की सेवा ही मेरा कर्तव्य, अल्लाह ऐसे ही मुझसे आवाम की खिदमत करवाता रहे=लाल बादशाह…
टीएमयू में सितार की धुनों और तबलेकी थाप की जुगलबंदी पर झूमा ऑडी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जाने-माने सितार वादक पंडित हरविन्दर शर्मा और युवा तबला वादक…
विधायक शिव अरोरा ने दिशा बैठक में रुद्रपुर क्षेत्र से जुड़े अनेको विषय को उठायाविधायक बोले 2026 से प्रारम्भ होंगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षा व रिंग रोड कार्य अंतिम चरण में जल्द बनकर होंगा जनता को समर्पित
रुद्रपुर। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल…
संघ शताब्दी वर्ष के तहत थलीसैंण जिले में व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही विविध गतिविधियों की…