GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मण्डाण कार्यक्रम के समापन पर समलौण पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश

gvartanews by gvartanews
December 31, 2025
Reading Time: 1 min read
0


श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड पाबों स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में आयोजित पारंपरिक मण्डाण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। इस अवसर पर समलौण सेना सैंजी द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के हाथों गमले में मोरपंखी का समलौण पौधा रोपित कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया। समलौण पौध रोपण के माध्यम से न केवल लोक संस्कृति से जुड़े इस आयोजन को नई पहचान मिली,बल्कि छात्र-छात्राओं और उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश भी दिया गया। रोपित पौधे के संरक्षण एवं देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय की प्रवक्ता शशी देवी पंत द्वारा ली गई। कार्यक्रम का संचालन समलौण सेना की नायिका गीता देवी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए,ताकि बच्चे केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहें,बल्कि क्रियात्मक रूप से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे स्वयं रोपित पौधों की देखभाल करते हैं,तो यह उनके लिए एक जीवंत प्रोजेक्ट बन जाता है,जिससे उन्हें पेड़-पौधों के महत्व और प्रकृति के साथ जुड़ाव की गहरी समझ विकसित होती है। गीता देवी ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने जन्मदिन पर समलौण पौधारोपण करें,जिससे विद्यालय का इको क्लब और अधिक सशक्त होगा तथा हरियाली को निरंतर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मंडली मिलकर बड़े पर्यावरणीय बदलाव का आधार बनती हैं। कार्यक्रम में समलौण सेना की सदस्य सुमन देवी,शशी देवी,बबली देवी,कमला देवी,रोशनी देवी एवं विधि देवी की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी,सुनील पंत,छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्रीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ,जहां सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED POSTS

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत

March 17, 2026
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

March 15, 2026
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारण

March 15, 2026
Next Post

काशीपुर : कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगी, सरकार को तत्काल किसानों की फसल का भुगतान भुगतान करना होगा। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने यहां व्यक्त किए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने कहा कि धान की फसल का भुगतान न होने से नाराज किसानो द्वारा सहकारी समिति के गेट पर ठंड के दिनों में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन किया जा रहा है, हजारों कुंतल धान सरकार ने खरीद तो लिया, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर ना चढ़ाकर किसानों के हकों को मारने करने का काम कर रही है। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि किसान गेहूं की फसल की बुवाई भी कर्ज लेकर कर रहे हैं, बीज, खाद, डीजल सब उधारी पर है, लेकिन धन का अपना ही पैसा अटका पड़ा है ।आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि सरकार किसानों के पोर्टल को चालू नहीं कर रही है। जब धन पोर्टल पर चढ़ा ही नहीं तो उसका भुगतान नए साल में किसानों को कैसे हो पाएगा । 31 दिसंबर धान खरीद व पोर्टल एंट्री का आखिरी दिन है, ऐसे में किसानों के सामने यह प्रश्न है कि भुगतान आखिर किस तारीख को होगा। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि धान का भुगतान रुकने से किसानों के घर के खर्चे तक चलने मुश्किल हो गए हैं। अस्वस्थ लोगों का इलाज,बच्चों की प् पढ़ाई, गेहूं की बुवाई, सहकारी समिति और बैंकों के कर्ज का दबाव किस आधार पर किया जाएगा, जब उसकी फसल का ही सरकार भुगतान करने को तैयार नहीं है। अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीद का तत्काल सरकार को भुगतान करना होगा, उन्होंने किसान नेताओं से संपर्क कर हर संभव मदद देने का वादा किया। भुगतान न होने पर कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी ।

उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores
error code: 521

Recent Posts

  • मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत
  • रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:
  • मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!