अपेक्स बिल्डस लिमिटेड सेक्टर 9 प्लॉट नंबर 11 सिडकुल पंतनगर रुद्रपुर उद्यम सिंह नगर ऐरा श्रमिक संगठन अपने रोजगार पाने के लिए कंपनी गेट पर अपने बच्चों और परिवार सहित कंपनी गेट पर सत्याग्रह पर डटे हुए हैं

 

रुद्रपुर श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर श्रमिकों में लगातार रोष बढ़ रहा है। लंबे समय से लंबित मामलों और कथित अनियमितताओं के कारण श्रमिकों का विश्वास विभाग की कार्यप्रणाली पर कम होता जा रहा है।

ऐरा श्रमिक संगठन के मजदूर 16 सितंबर से कंपनी गेट पर मजदूर सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या पर कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है।

28 सितंबर की तारीख को भी रुद्रपुर श्रम विभाग के ALC द्वारा प्रशासन को रिपोर्ट दिए जाने की बात थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। श्रमिक लगातार ALC से मिलने के लिए श्रम विभाग जा रहे हैं, लेकिन उन्हें “आज-कल” कहकर लगातार गुमराह किया जा रहा है।

यह बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। आखिर मजदूर अपनी समस्या लेकर जाएं तो जाएं कहां?

श्रमिक संयुक्त मोर्चे की ओर से मांग है कि श्रम विभाग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच हो, लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई हो और ऐरा के संघर्षरत मजदूरों की समस्या का भी गंभीरता से संज्ञान लेकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

अब मजदूरों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

मजदूरों के संघर्ष को नजरअंदाज करना बंद करो

आज मजदूर सत्याग्रह पर उपस्थित दीपांशु रानी, अनीता देवी कांति विद्यावती रेनू सुमन संगीता सिंह दीवान सिंह सुनील कुमार भरत जोशी लीलाधर आदि सैकड़ो मौजूद थे