नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इंडिया से संबद्ध ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (अमजा) उत्तराखंड की ओर से महामंत्री रवींद्र नाथ कौशिक ने देहरादून आगमन पर ऑल इंडिया स्माॅल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के 95+ वर्षीय अभिभावक पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी जी, भारतीय प्रेस परिषद की सदस्या आरती त्रिपाठी जी तथा अरुण त्रिपाठी जी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अमजा उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन उत्तराखंड के महामंत्री राज कमल गोयल, ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न जी, उत्तराखंड अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, आइसना महामंत्री सोमपाल सिंह, दिल्ली के पत्रकार सौरभ वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे । उप समिति संयोजक सरदार गुरिंदर सिंह जी की दिल्ली वापसी प्रात: ही हो गई थी ।
सभी अतिथि पत्रकार टीम भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति के सदस्य के रुप में संयोजक सरदार गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रकाशकों की समस्याओं का अध्ययन तथा विमर्श को 4 दिवसीय प्रवास(23 से 26 अगस्त 2026 ) पर आये थे। अमजा प्रतिनिधियों ने संबंधित विषय पर प्रेस परिषद उपसमिति के सदस्यों से अलग से वार्ता कर अपने पक्ष से अवगत कराया ।






