GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंड

gvartanews by gvartanews
May 5, 2026
Reading Time: 1 min read
0


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तराखंड में आंदोलन अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज लोक निर्माण विभाग के सभागार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश,मंडल एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों की व्यापक भागीदारी रही,जिससे संगठन की एकजुटता और संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को नई दिशा और गति देने के लिए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार हैं-16 मई को ऋषिकेश में गंगा आरती कार्यक्रम,24 मई को रुद्रप्रयाग में आक्रोश रैली,12 जून को अल्मोड़ा में गोलू देवता न्याय यात्रा,12 जुलाई को प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान,तथा 1 अक्टूबर 2026 को देहरादून में काला दिवस (आर-पार रैली) आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल शाह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली अब केवल कर्मचारियों का विषय नहीं रह गया है,बल्कि यह एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। प्रदेश मुख्य संयोजक जयदीप रावत ने कहा कि संगठन निरंतर मजबूती के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और आगामी कार्यक्रम आंदोलन को निर्णायक मोड़ देंगे। प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने बताया कि राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन मोर्चा को मिल रहा है और सभी को साथ लेकर कार्यक्रमों की सफलता हेतु सशक्त रणनीति तैयार की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय एवं समर्पित साथियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव इस आंदोलन के लिए निर्णायक सिद्ध होगा। प्रदेश महिला अध्यक्ष रनीता विश्वकर्मा ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ को और सशक्त बनाकर सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि अब पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाएगा और कर्मचारियों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट एवं मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सरकार को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। नव नियुक्त प्रदेश सचिव माखन लाल शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जब एक दिन के जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन मिल सकती है,तो वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को इससे वंचित रखना अन्याय है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को बाजार के जोखिम में डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई,तो वर्ष 2027 के चुनाव में इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और इसे निर्णायक सफलता तक ले जाया जाएगा। मोर्चा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराते हुए स्पष्ट किया कि यदि मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन को और अधिक तेज एवं व्यापक बनाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह,प्रदेश सह संयोजक जसपाल गुसाईं,मीडिया प्रभारी कीर्ति भट्ट,प्रचार प्रमुख अवधेश सेमवाल,अभिषेक नवानी,प्रवीण पंवार,संजय नेगी,रणवीर सिंघवाल,लक्ष्मण सजवान,सुजीत,रेवती नंदन डंगवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जारीकर्ता-सीताराम पोखरियाल प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड।

RELATED POSTS

भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान

जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान

May 13, 2026
उत्तराखण्ड

जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम

May 13, 2026
उत्तराखण्ड

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

May 13, 2026
उत्तराखण्ड

जे. पी. एस. जूनियर में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, माताओं का हुआ सम्मानजेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर में आज मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और मातृ सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

May 11, 2026
उत्तराखण्ड

सितारगंज पुलिस बनी आमजन की उम्मीद और भरोसे की मिसाल: गुमशुदा मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल, ईमानदार और संवेदनशील पुलिसिंग की हर ओर गूंजती सराहना।

May 11, 2026
उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह चुफाल के निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर

May 11, 2026
Next Post

बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार मसूरी में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।

नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी  पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान
  • जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!