जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में गुरु पर्व के पावन अवसर पर अन्तर्विद्यालयी गुरबाणी शबद – कीर्तन प्रतियोगिता के दसवें संस्करण का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ गुरप्रीत सिंह रम्मी (ऑक्सीजन मैन ऑफ इंडिया) एवं समर्पित समाजसेवी सरदार अमरजीत सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के निदेशक ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं समस्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में जैन ग्लोबल स्कूल रुद्रपुर, कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर,मॉम्स प्राइड स्कूल रुद्रपुर, मिल्टन एजुकेशनल अकादमी बिलासपुर, न्यू एरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर, ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल बाजपुर, जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल धौलपुर, दऑक्सफोर्ड अकादमी रुद्रपुर, 5वीं शताब्दी विद्यालय लालपुर, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत, रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल गदरपुर, ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल, लिटिल चैम्पियनशिप स्कूल दिनेशपुर, आर्यमान विक्रम बिड़ला संस्थान हल्द्वानी, श्री दशमेश स्कूल बाजपुर, गुरुकुल किच्छा, जीनियस ग्लोबल एकेडमी बाजपुर, एसएमएस दत्ता नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा, स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर, गुरुकुल इंटरनेशनल हल्द्वानी, ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल रुद्रपुर, नालन्दा सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा, मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर,स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल सितारगंज, पायनियर्स अकादमी जसपुर, रेनबो पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ,श्री गुरु नानक देव सिख पब्लिक स्कूल नानकपुरी, श्री गुरु नानक अकादमी नानकमता, सहित उधम सिंह नगर ,नैनीताल तथा पीलीभीत जनपदों के 30 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। स० जसबन्त सिंह (आकाशवाणी डीडी टीवी बरेली), भाई प्रभु सिंह-खालसा हल्द्वानी, ज्ञानी हरप्रीत सिंह- बिलासपुर एवं पूजा भट्ट रुद्रपुर, निर्णायक मंडल के सदस्य थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री दशमेश स्कूल बाजपुर, द्वितीय स्थान ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत, तथा तृतीय स्थान एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर एवं कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
सर्वश्रेष्ठ राग गायन -पायनियर अकादमी जसपुर
सर्वश्रेष्ठ वाद्य-यंत्र समन्वय -रेनबो पब्लिक स्कूल रूद्रपुर
सर्वश्रेष्ठ हारमोनियम वादक – जीनीयस ग्लोबल अकैडमी बाजपुर
सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा वाला कीर्तनी जत्था – मॉम्स प्राइड स्कूल रूद्रपुर
सर्वश्रेष्ठ तबला वादक – द ऑक्सफोर्ड अकैडमी रूद्रपुर
सर्वाधिक उत्साहपूर्ण प्रस्तुति – आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट हल्द्वानी
सर्वश्रेष्ठ उच्चारण और स्पष्टता- ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल
सर्वाधिक भावपूर्ण/भक्तिपूर्ण प्रस्तुति- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी
सर्वश्रेष्ठ परिचय/शब्द व्याख्या- श्री गुरु नानक स्कूल नानकपुरी
विशेष प्रशंसा पुरस्कार/जजों की पसंद- मिल्टन एजुकेशनल अकैडमी बिलासपुर
सर्वश्रेष्ठ स्वर उतार-चढ़ाव (वॉयस मॉड्यूलेशन) और गतिशीलता -न्यू एरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर सर्वश्रेष्ठ सहयोगी गायक (संगत/कोरस)- रेड रोज कान्वेंट स्कूल गदरपुर
सर्वश्रेष्ठ आलाप/मंगलाचरण- गुरुकुल किच्छा
सर्वश्रेष्ठ सुर-ताल स्थिरता- श्री गुरु नानक अकादमी नानकमत्ता तथा सर्वश्रेष्ठ सामंजस्य (हार्मनी) – नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा ने प्राप्त किए। श्री गुरु नानक अकैडमी के सहजदीप सिंह को मोस्ट टैलेंटेड अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने बेहतरीन प्रस्तुति देने के बाद भी स्वयं को निर्णायक प्रतियोगिता के अंतर्गत नहीं रखा ।
श्री विशिष्ट अतिथि ऑक्सीजन मैन डा० गुरप्रीत सिंह रम्मी जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों का समावेश करते हैं।श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा आज के बदलते हुए परिवेश में मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता को समझते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेसीज विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को उभारने के साथ-साथ सभी धर्मों के प्रति आदर-सम्मान की भावना बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर जसबीर कौर घुम्मन (सरहिंद पंजाब वाली) गदरपुर (डिस सरवाइकल सायटिका एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ0 संजय वर्मा (रिफ्लेक्सो कैरो एवं न्यूरोथैरेपिस्ट) रुद्रपुर ने मरीजों की निशुल्क जांच की एवं उनकी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया तथा विद्यालय में सभी ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य महानुभावों ने शबद कीर्तन के द्वारा आध्यात्मिक चेतना का अनुभव किया।