पहाड़ में ही संभव हुआ जटिल अस्थि फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन-उत्तरा केयर हॉस्पिटल ने आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में बढ़ाया कदम

 

 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। विशेषकर हड्डियों से संबंधित गंभीर चोटों और जटिल फ्रैक्चर के उपचार के लिए मरीजों को अक्सर देहरादून,ऋषिकेश अथवा अन्य बड़े शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में पौड़ी गढ़वाल स्थित उत्तरा केयर हॉस्पिटल में पैर की हड्डी के गंभीर फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है। अस्पताल में विशेषज्ञ अस्थि रोग सर्जन द्वारा आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीक से महिला मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद मरीज की स्वास्थ्य स्थिति में संतोषजनक सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवम्बर 2026 को पैर की टिबिया हड्डी में फ्रैक्चर से पीड़ित एक महिला मरीज उपचार के लिए उत्तरा केयर हॉस्पिटल पहुंचीं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीज की आवश्यक जांच,चिकित्सकीय परीक्षण और स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। इसके बाद बेहतर उपचार एवं शल्य चिकित्सा की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज का उपचार विशेषज्ञ अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ.ईशान बुधिराजा के नेतृत्व में किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक तैयारियों के उपरांत 15 नवम्बर 2026 को महिला मरीज की टिबिया नेलिंग शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस ऑपरेशन में विशेष अंतःअस्थि कील तकनीक का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया में फ्रैक्चर से प्रभावित हड्डी के भीतर विशेष धातु की कील स्थापित कर उसे उचित स्थिति में स्थिर किया जाता है। इससे टूटी हुई हड्डी को सही संरेखण में रखने और उसके प्राकृतिक रूप से जुड़ने में सहायता मिलती है। इस तकनीक का उपयोग विशेष रूप से पैर की लंबी हड्डियों के फ्रैक्चर के उपचार में किया जाता है। सफल शल्य चिकित्सा के बाद महिला मरीज को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। उन्हें आवश्यक उपचार,देखभाल और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। उपचार के दौरान उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हुआ। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद संतोषजनक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पर्वतीय क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं,उत्तरा केयर हॉस्पिटल में हुई यह सफल शल्य चिकित्सा केवल एक मरीज के उपचार तक सीमित नहीं है,बल्कि पर्वतीय क्षेत्र में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। पहाड़ों में दुर्घटनाओं,गिरने अथवा अन्य कारणों से हड्डियों में गंभीर चोट लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी परिस्थितियों में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक और आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से पौड़ी गढ़वाल तथा आसपास के ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ महानगरों तक जाने की मजबूरी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय,धन तथा अनावश्यक भागदौड़ भी बच सकती है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जे.पी.चमोली ने कहा कि उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निरंतर प्रयास है कि पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सकीय परामर्श,आधुनिक जांच और आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों और चोटों के उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूरस्थ शहरों की ओर न जाना पड़े। सेवा और समर्पण के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा अस्पताल वहीं आईएसएसए फाउंडेशन के संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी के दूरदर्शी दृष्टिकोण के अनुरूप उत्तरा केयर हॉस्पिटल पर्वतीय क्षेत्र में सुलभ,गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं बल्कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना भी है। पौड़ी जैसे पर्वतीय जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार निश्चित रूप से स्थानीय लोगों के लिए राहतकारी है। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसी चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विकास हो,जिससे पहाड़ के लोगों को बेहतर उपचार के लिए अपना घर-बार छोड़कर मैदानी शहरों की ओर जाने की विवशता कम हो सके। महिला मरीज की सफल शल्य चिकित्सा उत्तरा केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक,चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित टीम तथा बेहतर उपचार व्यवस्था का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। अस्पताल परिवार ने महिला मरीज के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। उत्तरा केयर हॉस्पिटल कंडोलिया रोड पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड। आपके अपने पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई पहल।