शॉर्ट सर्किट से किसान नरेंद्र ठुकराल की साढ़े सात एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा, किसान को राहत दिलाने के लिए अधिकारियों से की वार्ता

किच्छा। ग्राम महाराजपुर निवासी किसान नरेंद्र ठुकराल के खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करीब साढ़े सात एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। नरेंद्र ठुकराल किसान सेवा सहकारी समिति नारायणपुर के चेयरमैन और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित किसान नरेंद्र ठुकराल से मुलाकात की और आग लगने की घटना तथा फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। खेत में जली हुई गन्ने की फसल का जायजा लेते हुए उन्होंने घटना पर दुख जताया।