आज गोवर्धन पूजा को पूरे प्रदेश में काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चंपावत जिले में भी आज गोवर्धन पूजा को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गो पालकों के द्वारा आज गौ माताओ को स्नान कराने के बाद उनकी पूजा अर्चना की गई तथा विशेष तौर पर बनाए गए पकवानों को खिलाया गया। मड़ पसोली गौ सेवा सदन के संस्थापक पंडित शंकर दत्त पांडे बगोटी के पंडित प्रवीन पांडे आदि ने बताया आज पूरे क्षेत्र में गोवर्धन पूजा को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने बताया आज समस्त गौ पालकों के द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा गौ माता को विशेष तौर पर बनाए गए पकवान खिलाए गए। उन्होंने कहा आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर भारी वर्षा के बीच ग्रामीणों व गौ माता की रक्षा की गई थी तथा इंद्रदेव के घमंड को चूर-चूर किया था।जिस कारण गोवर्धन पूजा को मनाया जाता है। उन्होंने कहा गोवर्धन पूजा हमें गौ सेवा का संदेश देती है। आज सुबह से ही पशुपालकों के द्वारा अपनी अपनी गौ माताओ को स्नान कर कर फूल माला पहनाकर उनकी पूजा अर्चना की जा रही है। गोवर्धन पूजा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह बना हुआ है।