स्थान: एपेक्स बिल्डस लिमिटेड, सेक्टर-9, प्लॉट नंबर-11, सिडकुल, पंतनगर, रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड)
दिनांक: 7 नवंबर 2026
आज सत्याग्रह का 53 वा दिन है
एपेक्स श्रमिक संगठन के बैनर तले एपेक्स बिल्डस लिमिटेड के श्रमिकों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह विगत 16 सितंबर 2026 से लगातार जारी है। आज छोटी दीपावली के पावन अवसर पर भी मजदूर अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर सत्याग्रह स्थल पर उपस्थित हैं। जहां पूरा देश दीपावली की खुशियां मना रहा है, वहीं कंपनी के मजदूरों की दीपावली अंधकार और निराशा में बीत रही है।
मजदूरों का आरोप है कि NCLT एवं न्यायालय के आदेश होने के बावजूद प्रशासन और श्रम विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। मजदूरों को न्याय दिलाने के बजाय कंपनी मालिकों के प्रति प्रशासन की नरमी और मजदूरों के प्रति कठोर रवैया गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी (SDM) द्वारा 41 मजदूरों को शांतिभंग के संबंध में नोटिस जारी किए गए। इन नोटिसों में पेशी की तारीख 23 अक्टूबर 2026 अंकित थी, जबकि पुलिस द्वारा नोटिस मजदूरों को दो दिन देरी से उपलब्ध कराए गए। ऐसी स्थिति में मजदूरों को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर कैसे मिल सकता है? मजदूरों ने इसे प्रशासन की कार्यप्रणाली और व्यवहार पर गंभीर सवाल बताया है।
मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने रोजगार, सम्मान और न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें नोटिस देकर डराने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
आज छोटी दीपावली पर मजदूरों की काली दिवाली के लिए रुद्रपुर प्रशासन और श्रम विभाग की उदासीनता जिम्मेदार है।
मजदूरों की सत्याग्रह पर उपस्थिति इस तरह है शंकर दत्त जोशी, दिनेश कुमार, संदीप सिंह, राम कुमार, बुद्धसेन, प्रेम सिंह,राम विलाश, पुरुषोत्तम, रमेश यादव आदि उपस्थित है