फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें,बाजारों में आवागमन सुगम रखें-कोटद्वार व श्रीनगर पुलिस ने दुकानदारों को दिए निर्देश

 

श्रीनगर गढ़वाल। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत कोटद्वार एवं श्रीनगर पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में दिन से लेकर देर शाम तक लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों एवं पटाखा विक्रेताओं को अपने सामान को निर्धारित दुकान परिसर तक ही सीमित रखने तथा फुटपाथों पर सामान न फैलाने के निर्देश दिए गए,ताकि बाजारों में आमजन की आवाजाही सुगम बनी रहे और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य बाजारों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना भी है।