उपचुनाव के दृष्टिगत तहसील दिवस का आयोजन स्थगित, नवीन तिथि पृथक से होगी घोषित।
रुद्रपुर सूचना विभाग, 05 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को तहसील रुद्रपुर में प्रस्तावित तहसील दिवस का आयोजन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों के उपचुनाव के दृष्टिगत 06 अक्टूबर 2026 को तहसील रुद्रपुर में प्रस्तावित तहसील दिवस स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील दिवस के पुनः आयोजन हेतु नवीन तिथि पृथक से निर्धारित कर सूचित की जाएगी।
जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर।