GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत

gvartanews by gvartanews
August 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सख्त,फरियादियों को मिली त्वरित राहत


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 20 शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का सभी स्तरों पर प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की आख्या जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के साथ-साथ उसकी सॉफ्ट कॉपी अनिवार्य रूप से संबंधित शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए,ताकि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करें। समीक्षा के दौरान वीसी के माध्यम से बैठक में नहीं जुड़ने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामसभा थली दान्दली के ग्रामीणों की पेयजल संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता,जल संस्थान को निर्देश दिए कि अगले ही दिन संबंधित जेई को मौके पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पूर्व सूचना देते हुए उनकी उपस्थिति में समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। विकासखंड दुगड्डा के ग्राम सिरसू निवासी त्रिलोक सिंह ने नवंबर 2025 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि बैठक के बाद शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय ले जाकर प्रकरण की जांच कर शिकायत का तत्काल समाधान करने को कहा। तहसील चाकीसैण के ग्राम तरपाली निवासी उमेद सिंह ने एनएच-309 धुमाकोट के तहत तरपालीसैंण में आरसीसी सेतु निर्माण के दौरान बिना अनुमति उनकी भूमि अधिग्रहित किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चाकीसैण को प्रकरण की व्यक्तिगत रूप से जांच करने तथा नियमानुसार प्रभावित को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील पौड़ी के मंजेड़ा गांव निवासी जयपाल सिंह बिष्ट ने बणगांव स्थित मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में विगत तीन माह से कर्मचारी तैनात न होने और केंद्र बंद होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को औचक निरीक्षण कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। रिखणीखाल वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष जेएस बिष्ट ने क्षेत्र में बाघ व तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से उत्पन्न भय को लेकर छह बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरंतर निगरानी के लिए वन कर्मियों की गश्त को बढ़ाने तथा उपकरणों से निगरानी सुनिश्चित करें। जनता मिलन कार्यक्रम के अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,जनदर्शन,पत्राचार तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों पर भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिसमें बीरोंखाल के सिंदुड़ी तल्ली निवासी दिनेश गुसाईं ने भूमि की रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए तहसील लैंसडौन के चक्कर लगाने की समस्या बताते हुए बीरोंखाल में राजस्व कैंप आयोजित करने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर 6 अगस्त 2026 को बीरोंखाल में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों के राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार ग्राम कण्डारा निवासी हुकम सिंह द्वारा स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए जल संस्थान ने तत्काल कार्रवाई की। विभाग द्वारा पाइपलाइन में आई समस्या को दूर करते हुए 21 जुलाई 2026 को मरम्मत कार्य पूर्ण कर स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई। शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर जलापूर्ति बहाल होने की पुष्टि भी की गई। सतपुली तहसील के ग्राम कन्दोली,पट्टी कौड़िया-1 निवासी विजय कुमार पुत्र विश्वंभर दत्त द्वारा भवन निर्माण के आ रही अढ़़चनों के चलते अपने हिस्से की भूमि का सीमांकन कराने की फरियाद की गई थी। शिकायत पर राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार भूमि का सीमांकन कराकर प्रकरण का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ अशोक जोशी,एडीएम एफ आर चौहान,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात,सीएमओ डॉ.मेघना असवाल,सीवीओ डॉ.विशाल शर्मा,डीपीआरओ जितेंद्र कुमार,जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा,जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी,अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल,विद्युत अभिनव रावत,जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया,जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल,परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय,एसडीओ वन आयशा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED POSTS

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास

August 11, 2026
गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन
उत्तराखण्ड

गांवों में अब कूड़े का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन-पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वीवीजी-रामजी योजना पर मंथन

August 11, 2026
पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी
उत्तराखण्ड

पौड़ी में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी-एडीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान,14 अगस्त को दौड़ेगी पौड़ी

August 11, 2026
तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब
उत्तराखण्ड

तिरंगे के रंग में रंगा पाबों का जनमानस-डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में पाबों-सांकरसैंण में उमड़ा हजारों का सैलाब

August 11, 2026
सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर
उत्तराखण्ड

सत्संग तभी सार्थक-जब जीवन और व्यवहार में दिखे बदलाव–सविंदर कौर

August 11, 2026
देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
उत्तराखण्ड

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

August 8, 2026
Next Post
उत्तरा केयर हॉस्पिटल में 16 अगस्त को छाती एवं श्वसन रोगों की विशेष ओपीडी,विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

उत्तरा केयर हॉस्पिटल में 16 अगस्त को छाती एवं श्वसन रोगों की विशेष ओपीडी,विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज

गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा संगम की कमान प्रो.एम.एस.नेगी को फेज-VII के भव्य शुभारंभ की तैयारियां तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी राष्ट्रीय चेतना की आवाज-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
  • रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली रफ्तार-विधायक विनोद कंडारी ने किया 94.30 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास
  • सेवानिवृत्ति की याद में घर के आंगन में रोपा समलौण-जामुन के पौधे के साथ पंकज नेगी ने दिया प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!