इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने नगर निगम रुद्रपुर द्वारा प्रस्तावित करोड़ों रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किये। शिलान्यास के बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं नगर निगम रुद्रपुर विकास कार्यों के शिलापट्टों में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा का शिलापट्ट से गायब था जो क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बन गया है।








