मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी की आज अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के सम्मानित पदाधिकारी जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय पर एकत्र हुए तथा एस डी एम रविंद्र जुवांठा जी को ज्ञापन सौंपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से आज सनातन धर्म की धज्जियां उड़ाई जा रही है वह निंदनीय है अयोध्या में राम मंदिर को आस्था का प्रतीक हिंदुस्तान में माना जाता है जिसमें करोड़ों के घोटाले और करोड़ों की चोरी आज जनमानस के समझ आई है वह बड़ी दुखदाई है हमारे महामहिम राष्ट्रपति जी से एक मांग है कि आप इसकी स्पष्ट जांच करवा कर जनमानस के सामने विश्वास का प्रतीक दोबारा लहराये इसी क्रम में संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार से मंदिरों में अगर चोरियां होने लग जाए तो जनमानस की भावना को ठेस पहुंची है ज्ञापन के माध्यम से सुरक्षा महोदय ने मांग की की जल्द से जल्द चोरी का खुलासा होना चाहिए महासचिव उमाशंकर जी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हिंदुओं की संस्कृति को चोरी होने पर धूमिल करने का जिस प्रकार से प्रयास किया जा रहा है वह निंदनीय है इस ज्ञापन को देने में मुख्य रूप से मनमोहन शर्मा लालचंद शर्मा उमाशंकर शर्मा विजय प्रसाद ममगई , सीताराम नौटियाल संदीप चमोली भानु प्रसाद सिसोदिया नवनीत कुकरेती बी एस बहुगुणा आरपी गैरोला सचिन खंडूडी आदि मोजूदा रहे l








