GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम-थलीसैण में 38 गर्भवतियों की जांच,संस्थागत प्रसव बढ़ाने को तेज हुआ अभियान

gvartanews by gvartanews
April 12, 2026
Reading Time: 1 min read
0

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने जमीनी स्तर पर सक्रियता और तेज कर दी है। विशेष रूप से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग लगातार अभियान चला रहा है,जिसका असर अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत के नेतृत्व में विकासखंड थलीसैण के उन संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गृह भ्रमण अभियान चलाया गया,जहां अब भी गृह प्रसव की संख्या अधिक पाई जा रही है। इस अभियान के तहत त्रिपालीसैण,बगेली उपकेंद्र के अंतर्गत डूंगरी तल्ली,रिस्ती,रिखोली,कुंडील,कुचोली, ईडा नौगांव और चौरा जैसे दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य टीम ने घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण से पहुंची स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकिता रावत एवं डॉ.पूजा पाटिल की टीम द्वारा कुल 38 गर्भवती महिलाओं की एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की गई,जिससे महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकीं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि इस दौरान 28 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड पहले से कराए जा चुके थे,जबकि शेष 10 महिलाओं को खुशियों की सवारी 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण बुलाकर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 102 सेवा के जिला समन्वयक को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं एएनएम को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप सुनिश्चित करें,ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता को समय रहते पहचाना और उपचारित किया जा सके। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत ने बताया कि इस गृह भ्रमण अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मातृत्व सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान में एएनएम माया रावत,जिला डाटा मैनेजर मनीष भट्ट,मनमोहन देवली,रविकांत उनियाल, दीपा भंडारी और रेखा सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल न केवल मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक सशक्त कदम है,बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित करने का भी सशक्त उदाहरण बन रही है। यदि इसी प्रकार प्रयास जारी रहे,तो आने वाले समय में संस्थागत प्रसव की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है।

RELATED POSTS

अब आंखों का इलाज घर के पास-उत्तरा केयर हॉस्पिटल में नेत्र ओपीडी से मरीजों को बड़ी राहत

श्रीनगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती,गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश

नजरअंदाज न करें ये संकेत, समय पर पहचान से बच सकती है ब्रेन ट्यूमर से जान

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

अब आंखों का इलाज घर के पास-उत्तरा केयर हॉस्पिटल में नेत्र ओपीडी से मरीजों को बड़ी राहत

April 12, 2026
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती,गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश

April 12, 2026
उत्तराखण्ड

नजरअंदाज न करें ये संकेत, समय पर पहचान से बच सकती है ब्रेन ट्यूमर से जान

April 12, 2026
उत्तराखण्ड

खटीमा  से एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां पीएलबी गीता शर्मा द्वारा लीगल एंड क्लिनिक के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की लगातार मदद की जा रही है बताया जा रहा है कि हाल ही में पति द्वारा मारपीट की समस्या से जूझ रही महिलाओं को थाना कोतवाली खटीमा ले जाकर उनकी एफआईआर दर्ज कराने और मेडिकल कराने में सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही तीन पीड़ित महिलाओं को पैनल अधिवक्ता की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया इस दौरान पीएलबी गीता शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ नाजायज अत्याचार होता है, तो वे पूरी मदद के लिए आगे आते हैं उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित महिलाओं को यह जानकारी दी जाती है कि घरेलू हिंसा के मामलों में मेडिकल कैसे करवाना है और किस प्रकार से थाने में एफआईआर दर्ज करानी है, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ रही है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।

April 12, 2026
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी और प्रबंध न को नई शुरुआत के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार इस बात का प्रतीक है कि हमारा शहर आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। रिंग रोड बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लॉजिस्टिक और माल ढुलाई सेवाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय व्यापारियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर मनोज सुमाल, ललित बिष्ट, ओमपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, अखिलेश राघव, कपिल राघव, रजनीकांत तिवारी, पंकज गौर, पवन शर्मा, हेत राम गंगवार, उमेश, रतन, गेंदन लाल, गौरव, अंकित, राम सिंह, पप्पू, हरिराम,

Next Post

किच्छा/दोपहरिया: ग्राम दोपहरिया में ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी द्वारा फूलदाई जनकल्याण समिति के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र चेकअप कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया के साथ फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान गांव में पहुंचने पर ग्रामप्रधान अमन कश्यप एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कोली के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और नेत्र संबंधी रोगों की समय रहते जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर न केवल लोगों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों से लोगों को अपने घर के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी एवं फूलदाई जनकल्याण समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचि द्विवेदी द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां, चश्मे एवं परामर्श प्रदान किया।कार्यक्रम में डाक्टर विभोर, डॉक्टर प्रियांशु तिवारी, आकाश गंगवार, हर्षित दुबे, दिनेश मेहरा, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, नितिन बाल्मीकि, सूरज कोली, कृष्णा कोली, सुरेश सागर, कीर्ति देवी, ममता सागर, राजाराम गंगवार, कांता प्रसाद, शुभम सागर, ध्रुव कोली, भानु कश्यप, सूरज पाल कश्यप, राघव कश्यप, चीकू कश्यप, हरिओम चंद्रा, अमित ठाकुर, टीकाराम समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी और प्रबंध न को नई शुरुआत के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार इस बात का प्रतीक है कि हमारा शहर आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। रिंग रोड बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लॉजिस्टिक और माल ढुलाई सेवाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय व्यापारियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर मनोज सुमाल, ललित बिष्ट, ओमपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, अखिलेश राघव, कपिल राघव, रजनीकांत तिवारी, पंकज गौर, पवन शर्मा, हेत राम गंगवार, उमेश, रतन, गेंदन लाल, गौरव, अंकित, राम सिंह, पप्पू, हरिराम,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • अब आंखों का इलाज घर के पास-उत्तरा केयर हॉस्पिटल में नेत्र ओपीडी से मरीजों को बड़ी राहत
  • गेहूं की क्रॉप कटिंग में 30 वर्ग मीटर में 4.6 किलो उत्पादन दर्ज-उत्पादन आंकड़ों से तय होगी बीमा व क्षतिपूर्ति–मुख्य विकास अधिकारी
  • श्रीनगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती,गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!