GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

एकम्स फाउंडेशन के रक्तदान महाअभियान में 977 यूनिट रक्तदान

gvartanews by gvartanews
June 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0
एकम्स फाउंडेशन के रक्तदान महाअभियान में 977 यूनिट रक्तदान

हरिद्वार। सामाजिक दायित्व एवं मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एकम्स फाउंडेशन द्वारा एकम्स समूह के विभिन्न प्लांटों में आयोजित छह दिवसीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अभियान के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 977 यूनिट रक्तदान किया। संग्रहित रक्त विभिन्न अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक साबित होगा।

RELATED POSTS

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

महापौर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

महाअभियान का शुभारंभ एकम्स समूह के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन, एकम्स फाउंडेशन की सचिव श्रीमती अर्चना जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, सहयोगी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा एकम्स समूह के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

एकम्स फाउंडेशन (शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत) द्वारा पिछले लगभग 16 वर्षों से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में फाउंडेशन ने हजारों यूनिट रक्त एकत्रित कर असंख्य जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष ग्राफिक एरा अस्पताल, महंत इंद्रेश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल, एम्स ऋषिकेश, दून अस्पताल ब्लड बैंक, राजकीय जिला चिकित्सालय (गवर्नमेंट ब्लड बैंक), हरिद्वार तथा अन्य मान्यता प्राप्त ब्लड बैंकों एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एकम्स समूह के विभिन्न प्लांटों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

एकम्स समूह के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन ने स्वयं रक्तदान कर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रेरित किया तथा सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने की क्षमता रखती है। एकम्स समूह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सदैव प्राथमिकता देता आया है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रखेगा।”

एकम्स फाउंडेशन की सचिव श्रीमती अर्चना जैन ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान मानवता के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे अभियानों से जुड़ना चाहिए।”

इस अवसर पर जगन्नाथन, सत्य प्रकाश, युवराज दत्ता, के.डी. शर्मा, समंदर सिंह, , डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. राजकुमार, संजय सिंह, संजय सिन्हा, अनूप डुकलान, उमेश चंद्र पांडेय, विनोद सिंह, प्रणवी, आलोक त्रिपाठी, अदिति, मेघा, ईशांत एवं ऋतिका सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के समापन पर एकम्स फाउंडेशन ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, सहयोगी अस्पतालों, ब्लड बैंकों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
उत्तराखण्ड

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

June 28, 2026
महापौर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
उत्तराखण्ड

महापौर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

June 28, 2026
कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

June 28, 2026
नागरासू गतिरोध पर श्रीनगर में गरजी जनसभा-कानून-व्यवस्था और चारधाम यात्रा प्रबंधन पर सरकार से मांगा जवाब
उत्तराखण्ड

नागरासू गतिरोध पर श्रीनगर में गरजी जनसभा-कानून-व्यवस्था और चारधाम यात्रा प्रबंधन पर सरकार से मांगा जवाब

June 28, 2026
दिल्ली से उठी व्यवस्था परिवर्तन की हुंकार-राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 25 कर्मयोगी
उत्तराखण्ड

दिल्ली से उठी व्यवस्था परिवर्तन की हुंकार-राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 25 कर्मयोगी

June 28, 2026
श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में-गढ़वाल मंडलायुक्त ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
उत्तराखण्ड

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में-गढ़वाल मंडलायुक्त ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

June 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • एकम्स फाउंडेशन के रक्तदान महाअभियान में 977 यूनिट रक्तदान
  • जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • महापौर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!