GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

शैक्षिक भ्रमण पर जायेंगे पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं

gvartanews by gvartanews
January 5, 2026
Reading Time: 1 min read
0


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के 207 पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्रों,अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र,खेल प्रशिक्षण संस्थान,प्रौद्योगिकी संस्थान,सांस्कृतिक व विरासत स्थल सहित संगीत व कला अकादमी का भ्रमण कराया जायेगा। राज्य सरकार ने शैक्षिक भ्रमण के लिये 3 करोड़ 6 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के मध्य किया जायेगा। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक,शैक्षिक और सर्वांगीण विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को विभिन्न राज्यों का भ्रमण करवाया जाता है। इसी कड़ी में राज्य समग्र शिक्षा के तहत प्रदेशभर के 207 पीएम-श्री माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कुल 1048 प्रतिभागियों को अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जायेगा। जिसमें 977 छात्र-छात्राएं,13 नोडल अधिकारी एवं 58 शिक्षक व शिक्षिकाएं एस्कॉर्ट के तौर पर सम्मिलित रहेंगे। जिसमें अल्मोड़ा जनपद से 104 छात्र-छात्राएं,बागेश्वर 36,चमोली 96,चम्पावत 56,देहरादून 66,हरिद्वार 76,नैनीताल 104,पौड़ी 51,पिथौरागढ़ 81,रूद्रप्रयाग 31,टिहरी 71,ऊधमसिंह नगर 144 तथा उत्तरकाशी से 61 छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण दल में शामिल होंगी। भ्रमण दल में प्रत्येक जनपद से दो शिक्षिक व दो शिक्षका एस्कॉड के तौर पर शामिल रहेंगे,ऐसे जनपद जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की संख्या 100 से अधिक है वहां तीन शिक्षक व तीन शिक्षिकाएं एस्कॉर्ड के लिये नामित की जायेंगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अन्तर्राज्यीय भ्रमण हेतु प्रत्येक पीएम-श्री विद्यालय से दो छात्र और दो छात्राओं को चयन किया जायेगा। जो कक्षा-9 व 11 में अध्ययनरत हो और जिन्होंने वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये हों। उन्होंने बताया कि सह शिक्षा वाले विद्यालयों के अतिरिक्त बालक/बालिका विद्यालयों से चार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिन छात्र-छात्राओं ने पूर्व में भारत भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि अन्तर्राज्यीय भ्रमण कार्यक्रम आगामी 15 जनवरी से 20 जनवरी के मध्य आयोजित कराया जायेगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को गुजरात,महाराष्ट्र,राजस्थान,कर्नाटक,गोवा आदि राज्यों के अंतर्गत नेशनल साइंस सेंटर,आईआईटी,अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र,खेल प्रशिक्षण संस्थान व सांस्कृतिक और विरासत स्थल सहित कला अकादमी का शैक्षिक भ्रमण कराया जायेगा। भ्रमण दल को जनपद स्तर पर स्थानीय सांसद,विधायक व जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिये जनपदवार कुल रूपये 3 करोड़ 6 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भ्रमण कार्यक्रम को लेकर निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिसके तहत सभी सीईओ को अपने-अपने जनपदों में पीएम-श्री विद्यालयों के किसी वरिष्ठ प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है। साथ ही भ्रमण हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा शैक्षिक भ्रमण की अनिवार्य रूप से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर आख्या सहित राज्य परियोजना कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं को विद्यालयों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें देश की वैज्ञानिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विरासत से भी परिचित कराना है,ताकि उनमें नवाचार की भावना विकसित हो साथ ही आत्मविश्वास एवं व्यापक दृष्टिकोण का भी विकास हो सके। इस उद्देश्य के तहत 207 पीएम-श्री विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

RELATED POSTS

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
उत्तराखण्ड

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

July 26, 2026
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
उत्तराखण्ड

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

July 26, 2026
धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ
उत्तराखण्ड

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

July 26, 2026
चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

July 26, 2026
हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
उत्तराखण्ड

हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

July 26, 2026
कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा
उत्तराखण्ड

कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

July 26, 2026
Next Post

पौड़ी में जलवायु अनुकूल कृषि की सशक्त पहल-ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय जलवायु स्मार्ट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा का वैश्विक संदेश-मंत्री सतपाल महाराज ने सिक्किम के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखंड आने का दिया आत्मीय निमंत्रण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
  • भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
  • धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!