जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में उप प्रधान ग्राम पंचायतों के पदों पर सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि 15 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा, 11 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 बजे से 01 बजे तक निर्वाचन चिन्ह आवंटन, अपराह्न 01.30 बजे से 03.30 बजे तक मतदान व अपरान्ह 04 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।






