देहरादून , मनमोहन शर्मा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने जानकारी दी की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा है।
चंद्रमणि श्मशान भूमि पर प्रस्तावित पेयजल योजना की डीपीआर निरस्त करने का अनुरोध प्रस्तावित पानी का ट्यूबवेल-टैंक श्मशान घाट की भूमि पर है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में मरघट दर्ज है और मृत शरीरों से जुड़ी है।ऐसी भूमि का पानी जनमानस के लिए शुद्ध नहीं हो सकता, यह हिंदू संस्कृति और जनभावनाओं के विरुद्ध है।- सरकार को हठधर्मिता से पैसे का दुरुपयोग कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
महासभा की चेतावनी: यदि डीपीआर जल्द निरस्त नहीं की गई तो ब्राह्मण महासभा और जनमानस आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से
अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड लालचंद शर्मा मुकुल शर्मा सीताराम नौटियाल मनोज शर्मा पियूष गॉड विजेंद्र प्रसाद ममगई रजनी रमेश मांगू सुभाष धस्माना सतीश शर्मा, संजय, अशोक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








