देहरादून,महोदय जी भारतीय योग संस्थान का 60 स्थापना दिवस समारोह पूरे भारत और विदेश के साथ प्रांत उत्तराखंड के हरिद्वार जिला , काशीपुर जिला, रुड़की जिला, रुद्रपुर जिला, बाजपुर जिला, किच्छा, एवम् प्रांत उतरा खंड के देहरादून के गांधी पार्क केन्द्र में,राज राजेश्वरी पब्लिक स्कूल,करनपुर आर्य समाज मंदिर, करणपुर बाज़ार के योग आश्रम , एस,बी, आई कलोनी शिमला बाई पास,एवम् अन्य कई केन्द्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया जिसमें प्रकाश लाल को ओर जवाहर लाल को याद कर नमन किया गया ओर इन दो महान विभूतियो ने आज साठ साल पूर्व दिल्ली में एक निशुल्क योग साधना केन्द्र का शुभारंभ किया ओर भारतीय योग संस्थान के नाम से इसका लोकार्पण किया ओर धीरे धीरे केन्द्रों की संख्या बड़ती चली गई और आज 23 प्रान्तों एवम् विदेशो में 4500 हजार केन्द्रों के माध्यम से नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से कई हज़ारों केंद्रो में आए हुए साधक साधिकाओ को रोग मुक्त करके एक खुशहाल जीवन व्यतीत करने की कला सीखा कर निष्काम कर्म को धारण सर्वे भवंतु सुखी ना की मंगल कामना करते हैं सभी सुखी हो स्वस्थ रहें निरोग रहे*
आज भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देस राज एवम् मंत्री ललित गुप्ता इस महान कार्य को आगे बढ़ाने में दिन रात लगे हुए हैं ओर हमें योग प्रशिक्षण के माध्यम से बताया जाता है कि किस प्रकार समाज के हर प्राणी को योग के माध्यम से तन ओर मन को स्वस्थ किया जा सकता है
*आज के कार्यक्रम स्थापना दिवस में ओम कुमार दुसेजा , सुधीर वर्मा , डॉक्टर त्रिलोक सैनी , श्रीमति रंजीता राणा , श्रीमति रितु भाटिया श्रीमति गीता साहनी , सूरज मोहन बहुगुणा ,स्वरूप सिंह भंडारी एवम् अन्य अधिकारियों का सहयोग मिला ।








