भाजपा शासन में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है: रीता क्षेत्री,
डोईवाला।
भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री सहित कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री ने आज कई महिलाओं के साथ परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा। महिलाओं के शोषण, लगातार बढ़ती महंगाई, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसक घटनाएं तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों ने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है। इन्हीं कारणों से हताश होकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। रीता क्षेत्री ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ अन्याय, शोषण और अत्याचार चरम पर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। रीता क्षेत्री सहित सभी महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। इस कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवान शास्त्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश गुरुंग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवराज सावन, राहुल सैनी, सुशील सैनी, राजेन्द्र सेमवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी थापा, गंगा क्षेत्री, गीता थापा, लता सिंह, सीता थापा, यशोदा क्षेत्री, पिंकी थापा, ऊषा थापा व अन्य महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।






