माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के क्रम में क्षेत्र-2 खटीमा टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत देशी भुडिया में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान अभियुक्त बलवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुडिया खटीमा को 46 पाउचों में लगभग 19 लीटर (30 पाउच 500 ml व 16 पाउच 250 ml) कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक श्री बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।