GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मानदेय बढ़ने पर झूमे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के उपनल कर्मचारी,सरकार और कॉलेज प्रशासन का जताया आभार

gvartanews by gvartanews
August 23, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मानदेय बढ़ने पर झूमे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के उपनल कर्मचारी,सरकार और कॉलेज प्रशासन का जताया आभार


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी का माहौल है। समान कार्य-समान वेतन के उपरांत मानदेय में वृद्धि किए जाने से उत्साहित उपनल कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार,शासन,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। मानदेय में वृद्धि के बाद उपनल कर्मचारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत एवं वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा से मुलाकात कर उनका धन्यवाद एवं आभार जताया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वे मानदेय में वृद्धि की उम्मीद लगाए हुए थे। सरकार और शासन स्तर से उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय होने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिलने के साथ ही कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ा है। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी प्रमोद पंवार और सुनील कठैत ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। अब मानदेय में वृद्धि होने से कर्मचारियों को अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और मानदेय वृद्धि से उनके मनोबल में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय में वृद्धि एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे। उपनल कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत,चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना,राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत तथा वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में उपनल कर्मचारियों की सेवाएं स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में मानदेय में वृद्धि कर्मचारियों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं और हितों पर सरकार एवं कॉलेज प्रशासन इसी तरह सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएगा। मानदेय वृद्धि के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा और सम्मान की भावना से कार्यक्षमता में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सरकार एवं कॉलेज प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे मरीजों और संस्थान के हित में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी,मेहनत और निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर गारिमा बहुगुणा,अनिल चंद्रा,सुखचैन,सूरज,गजेंद्र,सरोज,रेवती राणा,संजय रावत,अलका राणा,योगेंद्र सिंह,मनीष,जगत सिंह बर्थवाल,गोपाल सिंह,गजपाल सिंह,राकेश सिंह बुटोला,कुलदीप लाल,महेश प्रसाद,नरेश प्रसाद भट्ट,सुरवीर सिंह,सोनू कुमार,कृष्णा लाल,विनीत कुमार,संग्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में उपनल कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

चार स्थानीय खेल सितारों को मिला रोटरी स्पोर्ट्स स्टार अवार्ड,200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम

पहाड़ के करघे से देश-दुनिया तक पहुंच रहा हुनर-श्री तिमली हैंडलूम्स ने ग्रामीण महिलाओं के सपनों को दी नई उड़ान

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ.मनीषा निगम चयनित,विश्वविद्यालय का बढ़ा गौरव

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

चार स्थानीय खेल सितारों को मिला रोटरी स्पोर्ट्स स्टार अवार्ड,200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम
उत्तराखण्ड

चार स्थानीय खेल सितारों को मिला रोटरी स्पोर्ट्स स्टार अवार्ड,200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम

August 23, 2026
पहाड़ के करघे से देश-दुनिया तक पहुंच रहा हुनर-श्री तिमली हैंडलूम्स ने ग्रामीण महिलाओं के सपनों को दी नई उड़ान
उत्तराखण्ड

पहाड़ के करघे से देश-दुनिया तक पहुंच रहा हुनर-श्री तिमली हैंडलूम्स ने ग्रामीण महिलाओं के सपनों को दी नई उड़ान

August 23, 2026
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ.मनीषा निगम चयनित,विश्वविद्यालय का बढ़ा गौरव
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ.मनीषा निगम चयनित,विश्वविद्यालय का बढ़ा गौरव

August 23, 2026
सीबीएसई 10 वीं में आराध्या सती का शानदार प्रदर्शन-97.2 प्रतिशत अंकों के साथ पौड़ी जिले में हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखण्ड

सीबीएसई 10 वीं में आराध्या सती का शानदार प्रदर्शन-97.2 प्रतिशत अंकों के साथ पौड़ी जिले में हासिल किया द्वितीय स्थान

August 23, 2026
बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी-छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें–कार्यशाला में मिला सुरक्षा का पाठ
उत्तराखण्ड

बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी-छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें–कार्यशाला में मिला सुरक्षा का पाठ

August 23, 2026
लोकभाषाओं की लोकधरोहर को सहेजने की अनूठी पहल-पंचवणी कोश संग्रह का 30 अगस्त को श्रीनगर में होगा लोकार्पित
उत्तराखण्ड

लोकभाषाओं की लोकधरोहर को सहेजने की अनूठी पहल-पंचवणी कोश संग्रह का 30 अगस्त को श्रीनगर में होगा लोकार्पित

August 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • मानदेय बढ़ने पर झूमे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के उपनल कर्मचारी,सरकार और कॉलेज प्रशासन का जताया आभार
  • चार स्थानीय खेल सितारों को मिला रोटरी स्पोर्ट्स स्टार अवार्ड,200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम
  • पहाड़ के करघे से देश-दुनिया तक पहुंच रहा हुनर-श्री तिमली हैंडलूम्स ने ग्रामीण महिलाओं के सपनों को दी नई उड़ान

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!