GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home Viral videos

योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्री

gvartanews by gvartanews
March 13, 2026
Reading Time: 1 min read
0


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अवसर पर मां गंगा की भव्य आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। विधानसभा के बजट सत्र के बीच सीधे ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां गंगा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख,शांति और चहुंमुखी समृद्धि के लिए मंगल कामना की। 9 से 15 मार्च तक चल रहे इस पावन अवसर पर ऋषिकेश की वैश्विक महत्ता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग नगरी ने न केवल भारत,बल्कि संपूर्ण विश्व के मानचित्र पर अपनी एक विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान स्थापित की है। उन्होंने महोत्सव में 80 से अधिक देशों से पधारे पर्यटकों और योग साधकों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि ऋषिकेश आज अध्यात्म,योग और मानसिक शांति की खोज में जुटे दुनिया भर के लोगों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने पर विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने योग और आयुष के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए देश की प्रथम योग नीति-2025 लागू की है। इस नीति के तहत योग और ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए 20 लाख रुपए तक की सब्सिडी तथा शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु 10 लाख रुपए तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पांच नए योग हब स्थापित किए जा रहे हैं और आयुष एवं वेलनेस केंद्रों में योग सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्राकृतिक चिकित्सा को प्रोत्साहन देने का ही परिणाम है कि प्रदेश में 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं,जबकि प्रत्येक जनपद में 50 बेड के आयुष चिकित्सालयों की स्थापना की जा रही है। नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 70 से अधिक विशेषज्ञ आयुष परामर्श दे रहे हैं। सरकार उत्तराखंड आयुष नीति के माध्यम से औषधीय पौधों,वेलनेस शिक्षा और शोध के संवर्धन हेतु ठोस कदम उठा रही है। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा,योग और आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों मंडलों में स्पेशल इकोनॉमिक जोन की स्थापना की जा रही है,जिसके लिए 10 करोड़ रुपए के बजट का विशेष प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मात्र एक शारीरिक क्रिया नहीं,बल्कि हमारी प्राचीन गौरवशाली विधा और एक ऐसा सार्वभौमिक विज्ञान है,जो मनुष्य के मन,शरीर और आत्मा के बीच उत्कृष्ट संतुलन स्थापित करता है। एक नेचुरल वैल्यू सिस्टम के रूप में यह हमारे जीवन में मानसिक शांति का संचार करता है और आधुनिक समय की चुनौतियों के बीच मन एवं शरीर को पूर्णतः तनाव मुक्त रखने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि योग के माध्यम से न केवल एकाग्रता बढ़ती है,बल्कि व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह एक ऐसी शक्ति है जो जाति,भाषा,धर्म और भूगोल की तमाम सीमाओं को लांघकर संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में पिरोती है। उदारचरितानाम् तु वसुधैव कुटुंबकम् के ऋषि-मुनियों के संदेश को योग ने आज पूरी दुनिया में चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों से ही आज विश्व योग दिवस के माध्यम से हमारी इस महान थाती को वैश्विक मान्यता मिली है। प्रदेश की आध्यात्मिक महत्ता का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी यह पावन धरती केवल देवभूमि ही नहीं,बल्कि योग,अध्यात्म और आयुष की भी महान संगम स्थली है। यह ऋषियों,मुनियों और तपस्वियों की वह पावन तपोभूमि है,जिन्होंने सदियों तक यहां साधना कर संपूर्ण मानवता को कल्याण का मार्ग दिखाया है। वर्तमान सरकार के निरंतर प्रयासों से उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में सुदृढ़ता से स्थापित किया जा रहा है,ताकि विश्व भर से शांति और स्वास्थ्य की खोज में आने वाले साधकों को यहां एक श्रेष्ठ वातावरण उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आज के युद्धग्रस्त विश्व में योग ही मानवता के लिए शांति का एकमात्र मार्ग है। महोत्सव की संध्या को और भी दिव्य बनाते हुए सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने अपनी सुरीली और भक्तिमयी प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित समस्त जनसमूह का मन मोह लिया। उनकी मधुर आवाज और आध्यात्मिक भजनों ने गंगा घाट के वातावरण को पूरी तरह शिवमय और भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज,साध्वी भगवती सरस्वती,जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया,एसएसपी सर्वेश पंवार,मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित भारी संख्या में विदेशी पर्यटक एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

लेबर चौक पर लंगर की सेवा का किया गया आयोजन

भाजपा नेताओं ने महापौर का त्रिशूल चौक को लेकर किया आभार प्रकट

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस का किया विरोध

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

Viral videos

लेबर चौक पर लंगर की सेवा का किया गया आयोजन

February 25, 2026
Viral videos

भाजपा नेताओं ने महापौर का त्रिशूल चौक को लेकर किया आभार प्रकट

February 25, 2026
Viral videos

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस का किया विरोध

February 25, 2026
Viral videos

किच्छा में विकास को मिली नई रफ्तार:चुकटी–पनचक्की मार्ग के निर्माण हेतु ₹242.98 लाख की स्वीकृति -विधायक तिलक राज बेहड़

February 25, 2026
Viral videos

तिलक राज बेहड़ ने सड़कों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, मंत्री व अधिकारियों को लिखा पत्र

February 25, 2026
Viral videos

टीएमयू की मोबाइल डेंटल वैन नेसामाजिक सरोकार को बढ़ाए हाथ

February 25, 2026
Next Post

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई--मंजू राजपूत

डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदन
  • सितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही
  • रुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!