दोराहा चौकी में तैनात एक कांस्टेबल पर दस हजार की रिश्वत लेने का लगाया आरोप
मामला बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र का जहां एक महिला लगातार पिछले 6 महीने से अधिकारीयों के चक्कर काट रही है दोराहा चौकी क्षेत्र गांव महेशपुरा महिला ने बताया की उसका उसने लोन लिया था जिसका पैसा उसके Accountमे आया लेकिन गांव महेशपुर में एक बैंक के बीसी सेंटर के संचालक से पैसा चैक कराने गई तो उसने अंगूठा लगवाकर उसके खाते से लाखों रू निकाल लिए जिसकी शिकायत चौकी दोराहा बाजपुर कोतवाली सीओ एस एस पी मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर चुकी है
लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है साथ ही महिला ने बताया की दोराहा चौकी में तैनात एक कांस्टेबल ने उससे मुकदमा लिखवाने के नाम पर दस हजार रू ले लिए सभी जगह से निराश महिला ने आज एसडीएम बाजपुर के कार्यालय पर धरना दिया। एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने महिला को समझाकर कोतवाली भेज दिया है अब देखने बाली बात यह होगी की इतना कुछ होने के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है या यूंही महिला दर दर की ठोकरें खाती रहेगी।








