भारत ने POK में पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। बीती रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत POK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बुधवार 7 मई को देश में अलग-अलग जगहों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। आपको बता दें कि सोमवार को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किए थे, जिसके लिए मंगलवार से ही तैयारियां देखने को मिलीं।
अब देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई और सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। आइए जानते हैं किन-किन जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कब-कब किया जाएगा।
दिल्ली में बुधवार को मॉक ड्रिल की योजना है. शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी, वहीं शाम 7 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा. साथ ही गाजियाबाद के 10 स्कूलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा। मुंबई में बुधवार शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी. इस दौरान मुंबई में अलग-अलग जगह पर लगे 60 सायरन बजाए जाएंगे।
वहीं दक्षिण मुंबई के एक मैदान में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें युद्ध जैसे हालात में कैसे बचाव करना है वह भी बताया जाएगा. ब्लैकआउट के बारे में सिविल डिफेंस सूत्रों का कहना है की पूरी मुंबई में ब्लैकआउट करने में आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यही वजह है कि मुंबई के उपनगर में एक छोटे इलाके में ब्लैकआउट करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
मिजोरम में कल शाम 4 बजे व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
नागालैंड के 10 सिविल जिलों में रक्षा जिले में शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
बिहार के अलग-अलग जिलों में बुधवार शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान सभी लाइटें बंद कर युद्ध जैसी स्थिति से बचने की तैयारी की जाएगी। पटना में भी कल शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक बिजली काट दी जाएगी और 80 जगहों पर सायरन बजाए जाएंगे। शाम 6:58 बजे सायरन बजेगा और 2 मिनट बाद सभी लाइटें बंद कर देंगे। लखनऊ में हवाई हमले का सायरन बजाकर भीड़ नियंत्रण अभ्यास किया जाएगा। यूपी में 19 हाई रिस्क लोकेशन चिह्नित की गई हैं।
श्रेणी (ए)
नरौरा (बुलंदशहर) – शाम 4 बजे
श्रेणी (बी)
कानपुर – सुबह 9:30 बजे/शाम 4 बजे
आगरा – रात 8 बजे
प्रयागराज – शाम 6:30 बजे
गाजियाबाद – सुबह 10 बजे/रात 8 बजे
झांसी – शाम 4 बजे
लखनऊ – शाम 7 बजे
मथुरा – शाम 7 बजे
मेरठ – शाम 4 बजे
सहारनपुर – 4
बक्शी का तालाब – गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मीडिया बख्शी का तालाब क्षेत्र की मॉक ड्रिल को कवर नहीं करेगा।
चंदौली – शाम 7 बजे
सरसावा – शाम 4 बजे
बरेली – रात 8 बजे
गोरखपुर – शाम 6:30 बजे
मुरादाबाद- दोपहर 12 बजे
वाराणसी – समय निश्चित नहीं है
श्रेणी (सी)
बागपत – शाम 7 बजे
मुज़फ़्फ़रनगर – समय निश्चित नहीं है।