GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

श्रीनगर-खिर्सू-बुघाणी मार्ग बना जोखिमभरा

gvartanews by gvartanews
March 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की शांत वादियों में बसे पर्यटन स्थल खिर्सू तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क आज खुद ही संकट का कारण बन गई है। श्रीनगर से खिर्सू होते हुए बुघाणी तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग इन दिनों भूस्खलन,टूटी सड़क और गहरे गड्ढों की वजह से यात्रियों के लिए खतरे का पर्याय बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि हर मोड़ पर हादसे की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग न केवल पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है,बल्कि प्रशासनिक और सामाजिक रूप से भी इसकी बड़ी भूमिका है। इसी मार्ग पर खिर्सू में ब्लॉक मुख्यालय,विभिन्न सरकारी कार्यालय और कई गांव जुड़े हुए हैं। साथ ही यह सड़क उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी को जोड़ते हुए खिर्सू जाती है,जिससे इसकी ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्ता भी जुड़ी हुई है। सड़क पर भूस्खलन का मलबा,सफर बना जोखिम भरा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जगह-जगह पहाड़ियों से पत्थर और मलबा सड़क पर आकर जमा हो गया है। कई स्थानों पर तो आधी सड़क मलबे में दब चुकी है,जिससे वाहनों का आवागमन बेहद कठिन और खतरनाक हो गया है। बरसात या हल्की नमी के बाद यह खतरा और बढ़ जाता है। गड्ढों से छलनी सड़क,वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं,जिनमें पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए यह सड़क किसी परीक्षा से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन वाहन फंसने और फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खिर्सू अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है,लेकिन सड़क की बदहाली के चलते पर्यटकों की संख्या प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यवसाय और रोजगार पर भी पड़ रहा है। विभाग का दावा दो सप्ताह में सुधरेगी स्थिति इस संबंध में लोक निर्माण विभाग श्रीनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो सप्ताह के भीतर सड़क से भूस्खलन का मलबा हटा दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष अस्थायी मरम्मत के बजाय इस सड़क का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए,ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से निजात मिल सके। श्रीनगर-खिर्सू-बुघाणी मार्ग की वर्तमान स्थिति प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो यह न केवल पर्यटन बल्कि स्थानीय जनजीवन के लिए भी गंभीर संकट बन सकता है। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्यवाही पर टिकी हैं कि कब यह महत्वपूर्ण सड़क अपने पुराने स्वरूप में लौटेगी।

RELATED POSTS

जनता की आवाज उठाना पड़ा भारी! खटीमा में गैस किल्लत की खबर दिखाने पर पत्रकार दीपक फुलेरा पर मुकदमा, प्रदेशभर के पत्रकारों में रोष।

आस्था,परंपरा और संस्कृति का महाकुंभ-खानसौड़ में 18 अप्रैल से सजेगा नागेन्द्र देवता थल्लू मेला

जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, प्रशासन की संवेदनशील पहलरुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन, रुद्रपुर में भगवानपुर निवासी दिव्यांग गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से लाभार्थी गोपाल साहनी ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, गत 23 मार्च को सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवानपुर, रुद्रपुर निवासी गोपाल साहनी ने अपनी शारीरिक असुविधाओं का उल्लेख करते हुए बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया था। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया था कि लाभार्थी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गुरुवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।ट्राई साइकिल मिलने के बाद गोपाल साहनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक कम हो जाएंगी और उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

March 26, 2026
उत्तराखण्ड

भाजपा का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा : अलका पाल

March 26, 2026
उत्तराखण्ड

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 42 सीटर विमान को दिखाई हरी झंडीउत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, डोईवाला से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 42 सीटों वाले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “उड़ान योजना” और क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में तेजी से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखंड में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के अधिक से अधिक क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाए, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलें और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। यात्रियों ने भी हवाई सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे यात्रा का समय काफी कम होगा और उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, उड्डयन विकास प्राधिकरण (उड़डा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हवाई सेवा शुरू होने पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू होने को उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

March 26, 2026
उत्तराखण्ड

March 26, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • श्रीनगर-खिर्सू-बुघाणी मार्ग बना जोखिमभरा
  • जनता की आवाज उठाना पड़ा भारी! खटीमा में गैस किल्लत की खबर दिखाने पर पत्रकार दीपक फुलेरा पर मुकदमा, प्रदेशभर के पत्रकारों में रोष।
  • आस्था,परंपरा और संस्कृति का महाकुंभ-खानसौड़ में 18 अप्रैल से सजेगा नागेन्द्र देवता थल्लू मेला

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!