उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष, और पूर्व पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा,ने कहा है कि रुद्रपुर निवासी युवा क्रिकेटर मयंक मिश्रा के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्राफी के सेमी फाइनल में पहुंची है जिसके लिए वह मयंक मिश्रा को बधाई देती है l श्रीमती शर्मा ने कहा की मयंक मिश्रा प्रारंभ में कई बर्षों तक कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के नेत्रत्व में रुद्रपुर में आयोजित डॉक्टर सुशीला तिवारी मेमोरियल स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते रहे है, और अब उत्तराखण्ड की रणजी टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन से उन्हें बेहद खुशी हो रही है