GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण जीवन को मिला नया आधार

gvartanews by gvartanews
January 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण अंचलों में अब केवल मकानों का निर्माण नहीं हो रहा,बल्कि वर्षों से उपेक्षा और असुरक्षा में जीवन बिता रहे परिवारों के सपनों को ठोस आकार मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कच्ची छतों के नीचे सिमटी उम्मीदों को पक्की दीवारों का सहारा देकर गांव-गांव खुशहाली की नई कहानी लिख दी है। इस योजना ने उन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भरा है,जिनके लिए कभी पक्की छत केवल सपना हुआ करती थी। आज वही सपना साकार होकर सम्मानजनक जीवन का आधार बन चुका है। वर्ष 2016 से 2024 के बीच जनपद में 4594 पात्र परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों की नहीं,बल्कि ग्रामीण जनजीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। वहीं आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में 12379 नए आवासों के लिए सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह सर्वे तीन चरणों में किया जाता है तथा इसकी वैधता पांच वर्षों तक रहती है,जिससे वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों को ही योजना का लाभ मिल सके। वर्तमान में जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी और सीधी लाभ प्रणाली है। पात्र लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। इसके साथ ही 95 दिन की विकसित भारत-जी राम जी मजदूरी तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा किचन सामग्री और बर्तनों के लिए 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक कमरा,एक किचन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास मिल रहा है। योजना का प्रभाव केवल आवास तक सीमित नहीं रहा है। मकान निर्माण के दौरान स्थानीय राजमिस्त्रियों,मजदूरों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को रोजगार मिला है,जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। पक्के घर मिलने से बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण,महिलाओं की सुरक्षा और परिवारों के सामाजिक सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं,बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को जीवन की मजबूत नींव देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन के कारण जनपद प्रत्येक वर्ष अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर रहा है,जिससे आमजन का सरकार के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में 215,2017-18 में 184,2020-21 में 860,2021-22 में 147 आवासों का लक्ष्य पूर्ण किया गया। वर्ष 2022-23 में 2049 के सापेक्ष 2043 तथा 2023-24 में 1146 के सापेक्ष 1145 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के गांवों में विकास की मजबूत नींव रख दी है,जहां अब पक्की दीवारों के साथ-साथ लोगों के सपने भी मजबूती से खड़े हो रहे हैं।

RELATED POSTS

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए रमेश मिनान को भारत सरकार ने किया चैंपियन फार्मर अवार्ड से सम्मानित

गढ़वाल विश्वविद्यालय के जूड़ोकाओं ने अखिल भारतीय जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

श्रीनगर में शिक्षक एकता का भव्य प्रदर्शन-चार जनपदों के शिक्षक समारोह में महामंत्री पद हेतु कुलदीप सिंह कंडारी के नाम पर सर्वसम्मति

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए रमेश मिनान को भारत सरकार ने किया चैंपियन फार्मर अवार्ड से सम्मानित

January 20, 2026
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के जूड़ोकाओं ने अखिल भारतीय जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

January 20, 2026
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में शिक्षक एकता का भव्य प्रदर्शन-चार जनपदों के शिक्षक समारोह में महामंत्री पद हेतु कुलदीप सिंह कंडारी के नाम पर सर्वसम्मति

January 20, 2026
उत्तराखण्ड

राजीकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश

January 20, 2026
उत्तराखण्ड

फर्जी खबरों पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का कड़ा प्रहार-पुलिस से की कठोर कार्रवाई की मांग

January 20, 2026
उत्तराखण्ड

बहुउद्देशीय शिविरों से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता–रमेश सिंह गड़िया

January 20, 2026
Next Post

राष्ट्रीय मंच पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की दमदार उपस्थिति-ऑल इंडिया ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी कॉन्फ्रेंस-2026 में चिकित्सकों ने बढ़ाया संस्थान का मान

एमबीबीएस छात्र रैगिंग प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण--डॉ.धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए रमेश मिनान को भारत सरकार ने किया चैंपियन फार्मर अवार्ड से सम्मानित
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के जूड़ोकाओं ने अखिल भारतीय जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया
  • श्रीनगर में शिक्षक एकता का भव्य प्रदर्शन-चार जनपदों के शिक्षक समारोह में महामंत्री पद हेतु कुलदीप सिंह कंडारी के नाम पर सर्वसम्मति

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!