फौजी मटकोटा में कथा आयोजन में कांग्रेस नेताओं ने किया व्यास पूजन
रुद्रपुर (खबर पड़ताल)उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन, श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारे जीवन का सार है। यह सभी मनोकामनाओं की पूर्ति का साधन है और इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन का कल्याण संभव हो जाता है।
श्रीमती शर्मा फौजी मटकोटा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु जनसमूह को संबोधित कर रही थीं।
कथा स्थल पर पहुंचने पर श्रीमती शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी का निगम पार्षद गौरव गिरी के साथ मिलकर कथा व्यास द्वारा तिलक, पीत वस्त्र और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कथा व्यास ने भी श्री शर्मा, श्रीमती शर्मा, ममता रानी और गौरव गिरी को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।








