निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित केंद्रों के अभिलेखों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई:
- गौतम चिकित्सालय
- अहलावत अल्ट्रासाउंड सेंटर
- के.एम.सी. हॉस्पिटल
- चीमा हॉस्पिटल
- मेडिसिटी हॉस्पिटल
- छबड़ा IVF सेंटर
- एस.बी.आर. अल्ट्रासाउंड सेंटर
- श्रीराम नर्सिंग होम
- महाराजा अग्रसेन चिकत्सालय
महाराजा अग्रसेन चिकत्सालय में 02 अल्ट्रासाउंड मशीन सील
महाराजा अग्रसेन चिकत्सालय में 02 अल्ट्रासाउंड मशीन थी जोकि रेडियोलॉजीस्ट के ना होने के कारण उपयोग में नहीं थी जिसको देखते हुए टीम द्वारा 02 अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया एवं निर्देश दिए गए की भविष्य में डॉक्टर के उपलब्ध होने पर ही पुन अनुमति प्रदान की जाएगी।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य और कार्यवाही
इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाना और ‘PCPNDT एक्ट’ के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान टीम ने फॉर्म-F का रख-रखाव, अभिलेखों का मिलान, और अनिवार्य सूचनाओं की जांच की।








