अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर श्री सिकंदर कुमार त्यागी की अध्यक्षता एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर श्री योगेंद्र कुमार सागर के दिशा निर्देशन पर न्यायालय परिसर उधम सिंह नगर मेंराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया| जिसमें जिला बार संघ के अधिवक्ता एवं नामित सदस्य गण पैनल अधिवक्ता गण बैंक के अधिकारी गण एवं आम जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया|राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जनपद उधम सिंह नगर में कुल 23 पीठो का गठन किया गया|
जनपद उधम सिंह नगर में प्री लिटिगेशन के कुल 1158 वादों का निस्तारण कर 138053495 रूपए का सेटलमेंट किया गया|इसके इसके अतिरिक्त जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न न्यायालयों में गठित पीठों द्वारा कुल 4715 वादों का निस्तारण कर 110548669 रुपए का सेटलमेंट किया गया|
Leave a Reply