स्थान। सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड
भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा भाजपा प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है जिसके चलते शाहनावाज आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, शाहनावाज आलम के दोबारा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका नगर के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया और साथ ही मिठाई भी वितरित की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शाहनावाज आलम नें पार्टी हाईकमान और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल एवं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया उन्होंने कहा केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।








