GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

गोल्ड मेडलिस्ट बोले, ज़िंदगी निखारने को टीएमयू शुक्रिया

gvartanews by gvartanews
March 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के दीक्षांत समारोह में 108 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। इनमें से मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, सीसीएसआईटी, सीओई, टिमिट, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंस, लॉ कॉलेज, फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, फाइन आर्टस, फार्मेसी कॉलेज, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन आदि कॉलेजों के इन मेधावी स्टुडेंट्स से ख़ास बातचीत की तो बोले, जिंदगी संवारने-निखारने में टीएमयू की अविस्मरणीय भूमिका है। अंत में बोले, थैंक्स टीएमयू!

RELATED POSTS

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एमबीबीएस, बैच 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. आकांक्षा सिन्हा बोलीं, टीएमयू में मेरा अनुभव परिवर्तनकारी रहा है ,जिसने मेरे पेशेवर ज्ञान और व्यक्तिगत विकास, दोनों को आकार देने में मदद की। यहाँ के पाठ्यक्रम ने सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के संयोजन के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान में एक मजबूत आधार प्रदान किया। टीएमयू में बिताए समय ने मुझे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने और टीम वर्क, संचार और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर दिया, जो चिकित्सा पेशे के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एमडीएस बैच 2021-24 गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. हर्षिता पाण्डेय कहती हैं, तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बिताए अपने वर्षों को याद करती हूँ, तो मुझे अहसास होता है कि मैंने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से सिर्फ एक डिग्री ही हासिल नहीं की, बल्कि वह सटीकता और आत्मविश्वास भी पाया है, जो पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में आजीवन करियर के लिए आवश्यक है। डेंटल कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षक प्रदान करता है, जो मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। परिसर का वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन सीखने की प्रक्रिया को प्रेरणादायक और सार्थक बनाता है।

तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमरोहा की बीएससी. नर्सिंग बैच 2023-2024 की गोल्ड मेडलिस्ट श्रुति सक्सेना- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संग मेरा अनुभव पॉजिटिव है। मैनेजमेंट मददगार है। शिक्षक ज्ञानवान हैं। वे विषयों को बहुत स्पष्टता और गहनता से समझाते हैं। शैक्षणिक वातावरण अनुशासित और व्यावहारिक ज्ञान पर केंद्रित है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध टीएमयू हॉस्पिटल स्टुडेंट्स को बेस्ट क्लिनिकल एक्सपोज़र देता है। यह एक्सपोजर शैक्षणिक ज्ञान के संग व्यावसायिक रूप से भी मील का पत्थर साबित होता है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बैच 2023-24 की स्वर्ण पदक विजेता सोनी पटवाल कहती हैं, यूनिवर्सिटी का शैक्षिक वातावरण और अनुशासन छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावसायिकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। सुसज्जित कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उल्लेखनीय हैं। उपस्थिति, समय की पाबंदी, ड्रेस कोड के संग-संग छात्रों को शैक्षणिक और क्लिनिकल दोनों क्षेत्रों में पेशेवर नैतिकता का पालन करने और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बैच 2023-24 की स्वर्ण पदक विजेता दीक्षा शर्मा ने कहा, यूनिवर्सिटी के उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, उच्च शिक्षित एवम् अनुभवी शिक्षकों और शिक्षा के अनुकूल वातावरण ने शैक्षणिक यात्रा को सकारात्मक आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फैकल्टी के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। मैं अपनी इस उपलब्धि को अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं, जिनका अटूट सहयोग और प्रोत्साहन हमेशा मेरी प्रेरणा शक्ति रहा है। तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग बैच 2024-2025 की इत्तका तनवीर ने कहा, बीएससी नर्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्ति मेरी शैक्षणिक यात्रा में मील के पत्थर की मानिंद है। यूनिवर्सिटी के शांत वातावरण, मजबूत शैक्षणिक संस्कृति ने मुझे अपनी पढ़ाई के दौरान केंद्रित और प्रेरित रहने में मदद की। मैं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के समर्पित शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और परामर्श के लिए तहे दिल से आभारी हूं। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एमएससी नर्सिंग 2024-25 की गोल्ड मेडलिस्ट रिया भारती कहती हैं, नर्सिंग के क्षेत्र में एक छात्रा और एक संकाय सदस्य के रूप में, मुझे अपने ज्ञान, शिक्षण कौशल और अनुसंधान क्षमताओं को निखारने का अवसर मिला है। यह संस्थान छात्रों के बीच नवाचार, अनुशासन और समग्र विकास को बढ़ावा देता है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाओं, शैक्षणिक और क्लिनिकल उत्कृष्टता के अनुभव ने मेरी व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्रा में बहुत योगदान दिया है। इस यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने से नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति मेरा आत्मविश्वास और जुनून और भी मजबूत हुआ है।

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ की एमएससी फॉरेंसिक साइंस 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट सुनुबिया रहमान बताती हैं, मुझे एमएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम का छात्रा होने पर गर्व महसूस होता है। इस प्रोग्राम ने मुझे वैज्ञानिक जांच और आलोचनात्मक सोच की गहरी समझ विकसित करने में मदद की है। फैकल्टी की ओर से साझा किए गए मार्गदर्शन, समर्थन और ज्ञान ने सीखने की प्रक्रिया को सार्थक बना दिया है। बीएससी फॉरेंसिक साइंस बैच 2022-25 की गोल्ड मेडलिस्ट प्रभनीत कौर ने कहा, टीएमयू में उत्कृष्ट शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिला। सबसे मूल्यवान अनुभवों में से एक मोर्चरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग रही। इसने हमें फॉरेंसिक जांच और मानव शरीर के वैज्ञानिक परीक्षण की वास्तविक समझ प्रदान की। कौर कहती हैं, भविष्य में नौकरी नहीं, पीजी करने का प्लान है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एमएससी नर्सिंग की बैच 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट क्षितिजा एस. केवाल ने कहा, विशाल कैंपस, चौतरफा हरियाली, स्वच्छता के संग-संग स्मार्ट स्टडी कक्ष, अति आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैस हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलती है। कैंपस का समग्र वातावरण सुरक्षित, अनुशासित और छात्र-अनुकूल है। प्रबंधन छात्रों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने और उसे सम्मान देने के लिए मैं संस्थान को तहे दिल से धन्यवाद देती हूँ।

टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से बीबीए बैच 2024 की स्वर्ण पदक विजेता दिव्या जैन ने कहा, टीएमयू का शैक्षणिक सफर अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा है। अनुभवी और सहयोगी शिक्षक हमेशा छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। पाठ्यक्रम उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप है, जिससे प्रबंधन की मजबूत नींव तैयार होती है। विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएँ और गतिविधियां व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाती हैं। सकारात्मक वातावरण सीखने के लिए अत्यंत अनुकूल है। बीकॉम ऑनर्स बैच 2024 की स्वर्ण पदक विजेता कपिशा राना ने कहा, यूनिवर्सिटी ने मुझे वाणिज्य और वित्त के क्षेत्र में गहन ज्ञान प्रदान किया। नियमित शैक्षणिक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों ने मेरी विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित किया। प्रेरणादायक वातावरण मुझे हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता रहा। यूनिवर्सिटी की सुविधाएं और शैक्षणिक संस्कृति सराहनीय है। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन से एमएड बैच 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट अदिति बंसल ने कहा, मुझे गर्व है कि मैं टीएमयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा हूँ। आज, मैं गर्व के साथ एक ऐसे पड़ाव का जश्न मना रही हूँ जो वर्षों के समर्पण, धैर्य और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। यह सफ़र आसान नहीं था। यह चुनौतियों, देर रात तक जागने, खुद पर शक करने और लगातार सीखने से भरा हुआ रहा है। यह उपलब्धि सिर्फ़ मेरी नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, गुरुओं और दोस्तों की भी है, जिन्होंने तब मुझ पर भरोसा किया। आज एक सफ़र का अंत और दूसरे सफ़र की शुरुआत है। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूँ। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी से डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी फार्म डी की गोल्ड मेडलिस्ट निशु पांडेय ने कहा, स्वर्ण पदक के साथ स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस करती हूँ। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में बिताया गया समय मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सीख से भरपूर चरण रहा। यहाँ के अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों ने न केवल विषयगत ज्ञान प्रदान किया, बल्कि हर कदम पर प्रेरित करते हुए मेरे आत्मविश्वास को भी सशक्त बनाया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत शिक्षण पद्धतियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने मुझे एक सक्षम एवं दक्ष पेशेवर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के एमडीएस बैच 2022-2025 प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं क्राउन एंड ब्रिज में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. रोहित नंदन ने कहा टीएमयू ने न केवल क्लिनिकल उत्कृष्टता को निखारा, बल्कि आधुनिक प्रोस्थोडॉन्टिक्स के पीछे के विज्ञान की गहरी समझ भी विकसित की। तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर केवल एक संस्थान नहीं है। यह वह स्थान है जहाँ सपनों को दिशा दी जाती है और क्षमता को उत्कृष्टता में बदला जाता है। इस कॉलेज ने निरंतर दंत चिकित्सा शिक्षा, क्लिनिकल प्रशिक्षण और अनुसंधान के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है, जिससे ऐसे पेशेवर तैयार होते हैं, जो स्वास्थ्य सेवा में सार्थक बदलाव लाते हैं। 2023-2025 बैच से मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग में एमएससी नर्सिंग के गोल्ड मेडलिस्ट आशुतोष कहते हैं, यूनिवर्सिटी में मेरी एजुकेशनल यात्रा बतौर अनमोल अनुभव है । अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट क्लिनिकल एक्सपोज़र के चलते मुझे क्लिनिकल ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को निखारने में मदद मिली है। सकारात्मक वातावरण और शैक्षणिक गतिविधियों ने शोध, नेतृत्व और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित किया। ऐसे में मैं नर्सिंग पेशे की भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास और समर्पण के साथ सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा होने पर गर्व है।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ से एलएलएम सत्र 2024-25 के गोल्ड मेडलिस्ट पुष्कर दीक्षित कहते हैं, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक वातावरण ज्ञान और अनुशासन का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है। अनुभवी फैकल्टी हर विषय को गहराई से समझाने में विशेष भूमिका निभाती है। कानून की पढ़ाई को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़ने का तरीका टीएमयू को खास बनाता है। यहाँ विद्यार्थियों को शोध और विश्लेषण की स्वतंत्र सोच विकसित करने का अवसर मिलता है। लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधन अध्ययन को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। टीएमयू का सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल हर छात्र को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह यूनिवर्सिटी केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दृष्टिकोण भी देता है। एमबीए बैच 2024 के स्वर्ण पदक विजेता सुहैल रज़ा बोले, एमबीए में स्वर्ण पदक प्राप्त करना मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कॉलेज ने मुझे नेतृत्व, रणनीतिक सोच और प्रबंधकीय कौशल विकसित करने में मदद की। टीएमयू में शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। केस स्टडी, प्रेजेंटेशन और इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त हुआ। समग्र विकास पर ध्यान देना बेहतर संचार और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है।

बीएससी एनिमेशन 2024 के गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष कुमार, बीसीए 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट लीजा चौहान, बीएससी ऑनर्स- सीएस 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट आर्शी चौहान, एमटेक- सीएसएंडई 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट श्रुति जैन कहते हैं, हमारे पाठ्यक्रमों में थ्योरी और प्रैक्टिकल का अनुकरणीय संतुलन है। इंडस्ट्रियल विजिट, हैंड्स ऑन लर्निंग, डिजाइन थिंकिंग, क्रिएटिविटी, प्रॉब्लम सॉल्विंग सरीखे स्टेप्स ने हमें दिनों-दिन निखारा। कॉलेज का माहौल फ्रेंडली, सपोर्टिव और पॉजिटिव है। सीनियर्स और जूनियर के बीच रिश्ता परिवार सरीखा रहा है। हमें गुरुजनों ने रटने की अपेक्षा सब्जेक्ट्स को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे हमारे आत्मविश्वास में हमेशा वृद्धि हुई। चाहे असाइंमेंट हों, प्रोजेक्ट्स हों या कोई भी प्रैक्टिकल टास्क।

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के बीएससी बैच 2020-24 के जितेश बिष्ट कहते हैं, फर्स्ट डे से लक्ष्य था, ज्ञान को उसकी गहराई तक समझना। टीएमयू परिसर केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक विचारशाला है। फील्ड वर्क के दौरान जब पहली बार किसी धरतीपुत्र से सीधे बात हुई और उनकी समस्या में पाठ्यपुस्तक का समाधान काम आया, तब एक अजीब-सा सुकून मिला। उस दिन समझ आया कि विज्ञान और जमीन के बीच की दूरी हमें ही पाटनी है। सच यह है, रातों की नींद और दिनों की मेहनत ने चार वर्षों तक मेरा साथ दिया। टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के एमपीएड 2022-24 बैच के शैलेन्द्र सिंह चौहान कहते हैं, टिमिट फिजिकल कॉलेज से शिक्षा के दौरान उच्च स्तर की शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक दक्षता मिली है। उन्नत खेल विज्ञान, शोध-आधारित अध्ययन और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने सवांरने का काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई, इससे उनके पेशेवर विकास को नई दिशा मिलेगी। कॉलेज के अनुशासित वातावरण और प्रेरक शैक्षणिक संस्कृति ने उनके व्यक्तित्व को सशक्त, संतुलित और दूरदर्शी बनाया। विभिन्न सेमिनारों, कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता तथा शिक्षण कौशल को परिष्कृत किया। बीपीएड 2023-25 बैच के जतिन शर्मा ने कहा, आधुनिक खेल शिक्षा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों और समृद्ध व्यावहारिक अनुभवों ने मेरे ज्ञान और कौशल को सुदृढ़ किया। नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता तथा विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें न केवल एक कुशल खिलाड़ी बनाया, बल्कि एक जिम्मेदार और सजग व्यक्तित्व के रूप में भी स्थापित किया।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

March 18, 2026
उत्तराखण्ड

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

March 18, 2026
उत्तराखण्ड

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

March 18, 2026
उत्तराखण्ड

March 18, 2026
उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारीरुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

March 18, 2026
उत्तराखण्ड

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत

March 17, 2026
Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores
error code: 521

Recent Posts

  • (no title)
  • गोल्ड मेडलिस्ट बोले, ज़िंदगी निखारने को टीएमयू शुक्रिया
  • चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!