GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

संस्कारों से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण-जन्मदिवस और अन्नप्राशन पर समलौंण पौधारोपण का प्रेरक संदेश

gvartanews by gvartanews
February 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। परंपरागत संस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत पौड़ी जनपद में समलौ॑ण आंदोलन निरंतर समाज को नई दिशा दे रहा है। जन्मदिवस और अन्नप्राशन जैसे पारिवारिक संस्कारों को पौधारोपण के माध्यम से यादगार बनाकर न केवल प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता दिखाई जा रही है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड पाबो पट्टी बाली कण्डारस्यूं के ग्राम कोठला में राकेश नौटियाल एवं बीरा देवी नौटियाल की पुत्री आकृति नौटियाल के जन्मदिवस के अवसर पर घर के आंगन में अनार का समलौ॑ण पौधा रोपित किया गया। इस पहल के माध्यम से परिवार ने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश दिया। रोपित पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी आकृति की माता बीरा देवी नौटियाल ने स्वयं ली। कार्यक्रम का संचालन गांव की समलौ॑ण सेना नायिका बीरा देवी नौटियाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा किारोपण पेड़-पौधे ही हमारे जीवन के वास्तविक आधार हैं। वृक्ष धरती के भूषण होते हैं,जो प्रदूषण को दूर कर वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं। यही वृक्ष हिमालय की बर्फ को तेजी से पिघलने से रोकने,गाड़-गधेरे,नौले,पधेरों और वन्य जीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक सामाजिक एवं पारिवारिक संस्कार के अवसर पर समलौ॑ण पौधारोपण किया जाना चाहिए तथा वनों को आग से बचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर गांव की समलौ॑ण सेना की सदस्य शैलेजा,सुनीता देवी,मीना देवी,राधा देवी,कान्ति देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। परिवार की ओर से पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य के लिए 500 रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट कर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया गया। वहीं दूसरी ओर जनपद पौड़ी के विकास खण्ड पौड़ी अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में कार्यरत सहायक अध्यापिका मीनाक्षी गौड़ के पुत्र मुकुन्द गौड़ के अन्नप्राशन संस्कार के अवसर पर भी पर्यावरण के प्रति यही संवेदनशील दृष्टिकोण देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर मकान मालिक के घर के आंगन में तेजपत्ता का समलौ॑ण पौधा रोपित कर संस्कार को यादगार बनाया गया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी मकान मालिकन दमयंती देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौ॑ण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ने किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए मजबूत पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधे हमारे फेफड़ों के समान हैं,जिनसे हमें सांस के रूप में ऑक्सीजन मिलती है। लेकिन आज पेड़ों की कटान के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की कमी और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में लगातार वृद्धि हो रही है,जिसका दुष्परिणाम हम प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने,लगाए गए पौधों का संरक्षण करने तथा वनों को आग से बचाने की अपील करते हुए कहा कि तभी हम अपने पर्यावरण और भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे। इस अवसर पर अन्नपूर्णा,आरुषि,मनु सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि समलौ॑ण आंदोलन पौड़ी जनपद में पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक संस्कारों से जोड़कर एक जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। यह पहल न केवल प्रकृति की रक्षा कर रही है,बल्कि समाज में जिम्मेदारी,संवेदनशीलता और सतत विकास की भावना को भी सशक्त बना रही है।

RELATED POSTS

रुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत

भूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिर

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत

March 7, 2026
उत्तराखण्ड

March 7, 2026
उत्तराखण्ड

भूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिर

March 7, 2026
उत्तराखण्ड

अलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्र

March 7, 2026
उत्तराखण्ड

पशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार

March 7, 2026
उत्तराखण्ड

कार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

March 7, 2026
Next Post

आरटीओ होते है जिम्मेदार, आखिर कब निभाएंगे यह अधिकारी अपने फर्ज के प्रति ली गईं शपथ

उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी एवं कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी श्री शिवकुमार अग्रवाल जी ने आज रुद्रपुर में प्रेस को संबोधित किया उन्होंने उत्तराखंड में खनन, पर्यटन पर खुलकर अपनी बातें पत्रकारों के समक्ष रखी उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 75 वर्ष है मुझे अपनी व्यापारिक लाइफ का 60 वर्षों यानि 1966 से आज तक का व्यावसायिक अनुभव है।हमारी कंपनी LSC Infratech Ltd पिछले 35 वर्षों से उत्तराखंड में मिनरल एवं माइनिंग सेक्टर में कार्य कर रही हैं। हमारी कंपनी एशिया की सबसे बड़ी मिनरल प्रोसेसिंग कंपनी है। हमारी 10 यूनिट्स उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में हैं तथा पूरे देश में हमारी कुल 16 व्यापारिक इकाई है व 2000 सदस्यों की हमारी पारिवारिक प्रोफेशनल पार्टनर की संस्था है।आजकल समाज में, उत्तराखंड की मिनरल पॉलिसी को लेकर जो आलोचना हो रही है, उसके संदर्भ में, मैं यह कहना चाहता हूँ कि उत्तराखंड में, हमारे 35 वर्षों के अनुभव में यह पहली बार है कि विगत डेढ़ साल में खनन से उत्तराखंड सरकार को चार गुना राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 300 से बढ़कर 1200 करोड़ हो गया है, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।इससे पहले सरकार के विभागो/सिस्टम की कमजोरी से मिनरल की लीकेज और चोरी हो रही थी, जबकि स्टोन क्रशिंग इंडस्ट्री को कोई लाभ नहीं हो रहा था, क्योंकि उद्योगो को मुनाफा नहीं हो रहा था।उत्तराखण्ड स्टोन क्रशिंग इंडस्ट्री केवल समाज व व्यवस्था तथा बहुत सारे विभागों के लिये ही कार्य कर रहे थे। इसे ऐसे कहते हेै कि तेरे हाथों में पहनाकर चूडियाँ, मौज बंजारे ले रहे थे।लेकिन आज उत्तराखंड में स्टोन क्रशिंग की करीब 400 इकाईयां है जो राज्य का सबसे अधिक रोजगार देने वाला केवल एक मात्र ऐसा उद्योग है। जिससे लगभग 7 लाख परिवार के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है।स्टोन क्रशिंग उद्योग उत्तराखंड का सबसे बड़ा उद्योग है, इससे रॉयल्टी, फारेस्ट ट्रांजिट, जीएसटी, आयकर तथा आरटीओ टैक्स के मद में सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 10000 करोड रूपये का राजस्व, सभी विभागो जीएसटी (4500 करोड रूपये), आबकारी (2300 करोड रूपये), आरटीओ (1600 करोड रूपये) से ज्यादा 10,000 करोड मिल रहा है।टेंडर प्रक्रिया को अपनाने के लिए माईनिंग विभाग ने हमें संपर्क किया और कहा कि टेंडर प्रक्रिया में भाग लें, लेकिन हमने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। हमने कहा कि हम इस तरह की रॉयल्टी कलेक्शन प्रणाली से नहीं जुड़ सकते, क्योंकि यह एक बहुत कठिन कार्य है।प्रदेश के मुखिया माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी और खनन विभाग की टीम ने इस सेक्टर में बहुत बड़ा रिफार्म करके समाज, उद्योग, रियासत के हित में बहुत अच्छी पालिसी बनायी है, वर्तमान मिनरल पालिसी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी लागू है।जिससे बहुत सारे विभागों का Corruption and irregularity दूर हुआ है तथा प्रदेश को 10 हजार करोड़ रूपये का राजस्व मिल रहा है, ग्राहको की परेशानी दूर हुई है और उन्हें मिनरल सस्ता मिल रहा है। माईनिंग सेक्टर unorganized से organized हुआ है। माईनिंग का काम systematic और professionalized हुआ है, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री के व्यवसाय की परेशानी दूर होकर उनको सुख मिला है उनका नफा बढ़ा है।उत्तराखण्ड स्टोन क्रेशर के स्वामियों ने टैक्नोलाजी में काफी रिसर्च और डेवलपमेन्ट करके कोरसैण्ड (धूला रेता) तथा एमसैण्ड (मैन्यूफैक्चरिंग सैण्ड) बनाने की तकनीकी विकसित की, आज देश के अन्य राज्यों के द्वारा हमारी कंपनी स् LSC infratech से प्रेजेन्टेशन लेकर अपने राज्य में एम-सैण्ड पालिसी बनायी है।मिनरल की मार्केट जो पहले सिकुड कर छोटी हो चुकी थी, रिफार्म होने से इसका जोन उत्तर प्रदेश में बढ़ कर 150 किमी0 तक हो गया है जो कि एक उपलब्धि है।इस इंडस्ट्री का बहुत बडा फायदा यह भी हैं कि जितना भी रेवेन्यू लगभग 10 हजार करोड़ इस इंडस्ट्री से जनरेट होता है व लेबर, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री जितना कमाती है, उनका सारा रेवेन्यू उत्तराखंड राज्य में ही खर्च होता है, बाकी अन्य इंडस्ट्री 25 साल से यहाँ लगी है, उनका सारा रेवेन्यू इस राज्य में नहीं लगता है, उनका सिर्फ सैलरी का पैसा ही यहाँ खर्च होता है, बाकी उनका प्रोफिट यहाँ इनवेस्ट नहीं होता। इसलिए खनन उद्योग उत्तराखंड के विकास के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।उत्तराखंड सरकार को इस सेक्टर पर पूरा फोकस कर, भविष्य में भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए तथा उद्योग को पूर्ण सहयोग करना चाहिये। मैं यहाँ यह कहना चाहूँगा, कि कुछ स्टोन क्रेशर जो 40 साल पहले लगे थे, अब वह शहर के बीच में आ गये हैं। वर्तमान में शहर की आबादी के बीचों - बीच चल रहे है। उनको आबादी से बाहर ले जाने की जरूरत है।सरकार को शहर के बाहर सरकारी जमीन में स्टोन क्रेशर जोन घोषित करने चाहिये। सरकार को समाज और रियासत के हित में उचित फ्यूचर प्लानिंग करनी चाहिये।एक बार मैं पुनः दोहराता हूँ कि उत्तराखंड की जो वर्तमान मिनरल पालिसी है, वह समाज, उद्योग और प्रदेश के हित में सबसे बेहतरीन पालिसी है।धन्यवाद,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • रुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
  • (no title)
  • भूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिर

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!