सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद आज सितारगंज पहुंचे और कांग्रेस की एक मीटिंग में मेनका टॉकीज सितारगंज में रखी और बहुत सारे कांग्रेसी वहां इकट्ठा हुए और अपने-अपने विचार रखे और पूर्व विधायक नारायण पाल मंच पर आए और उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरा घर है और मेरे घर में मेरी वापसी हुई है ऐसा कहना है पूर्व विधायक नारायण पाल कासाथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारायण पाल के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिली है और सितारगंज विधानसभा में भी मजबूती मिली है

वही अपने संबोधित में पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि महंगाई की भरमार है आम…

7 वर्षीय गुरकीरत कौर ने डांस प्रतियोगिता में जीता रनर-अप अवार्ड, बैलपड़ाव क्षेत्र का बढ़ाया मान नैनीताल। बैलपड़ाव क्षेत्र की 7 वर्षीय बालिका गुरकीरत कौर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में रनर-अप अवार्ड जीतकर क्षेत्र सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है तथा सभी ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी कलवंत चंद, जो पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में प्रवक्ता हैं, तथा श्रीमती परमजीत, एल.टी. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भलौन रामनगर में शिक्षिका हैं, उनकी सुपुत्री गुरकीरत कौर ने छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।गुरकीरत कौर ने के.के.एच.डी. “किसमें कितना है दम” डांस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर रनर-अप अवार्ड अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 मार्च को रायात बहारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। फाइनल राउंड में गुरकीरत ने अपने आकर्षक और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का आयोजन डी.डी. पंजाबी चैनल द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता का प्रसारण 1 अप्रैल 2026 को सायं 2:30 बजे से 3:30 बजे तक डी.डी. पंजाबी चैनल पर किया जाएगा।अपनी इस सफलता का श्रेय गुरकीरत कौर ने अपनी माता को दिया और कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।गुरकीरत की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने बालिका को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में मिली यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए 4 श्रमिक विरोधी कानूनों को आज से लागू करने के विरोध…

टीएमयू में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशजस्टिस यूयू ललित का सार्थक संवाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में फ्रॉम कोर्टरूम टू नेशन बिल्डिंगः लीडरशिप लेसन फ्रॉम द ज्यूडिशरी…

देहरादून। विश्व रंगमंच दिवस समारोह के चौथे दिन रंगमंच विभाग दून विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रस्तुति…

पूर्णिमा के अवसर पर रुद्रपुर में बाबा उमाकांत जी महाराज का सन्देश युद्ध, विनाश और जागरूकता का आह्वान

जयगुरुदेव नाम का जाप: मुसीबतों से रक्षा का सरल उपाय रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में…

कीर्तिनगर ब्लाॅक के सुमाड़ी समेत 7 गांवों की बदहाली पर सवाल-क्या ये क्षेत्र सिर्फ वोट बैंक हैं या विकास का भी हकदार

कीर्तिनगर/टिहरी गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद में विकास के दावों की चमक भले ही कागजों…

नारी शक्ति के सशक्तिकरण की मिसाल-श्रीनगर में राष्ट्र सेविका समिति का चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन धरती पर नारी शक्ति के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में…

देहरादून ,महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने…

कैबिनेट मंत्री बनने पर पहली बार जखोली पहुंचने पर विधायक भरत सिंह चौधरी का लोगों ने किया जगह-जगह जोरदार स्वागत

रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी का पहली बार जखोली…