Category: उत्तराखण्ड
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्कमसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।
संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के जुझारू सिपाही,पूर्व छात्रसंघ सचिव हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं…
बैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसाल
श्रीनगर गढ़वाल। बैसाखी पर्व और डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर श्रीनगर में सामाजिक…
शाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागम
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर गढ़वाल के समीप स्थित पावन धरा लक्ष्मोली में इस जेष्ठ माह के…
शाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागम
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर गढ़वाल के समीप स्थित पावन धरा लक्ष्मोली में इस जेष्ठ माह के…
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शन
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन के दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने…
अंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसाल
श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर श्रीनगर में मानवता,सेवा और…
समानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पण
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनपद पौड़ी में श्रद्धा,सम्मान और सामाजिक चेतना…
शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
रुद्रपुर। शहर के भगत सिंह चौक पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम में शहीदे आजम सरदार भगत…
महापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जीटीसी हैलीपैड पर मुलाकात की…