जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू हुआ पौड़ी-पैडुल सड़क सुधार कार्य

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस.भदौरिया द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण और…

– मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने धामी ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यो की जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होने प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने व प्रशानिक कार्यो में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी सड़कों को गड्डामुक्त कराना सुनिश्चित करें एवं स्वयं सड़कों का निरीक्षण भी करें। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।मुख्मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर राशन कार्डो का सत्यापन कराये व गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र, आयुषमान कार्ड बनाने वालो के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। उन्होने देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु अवैध नशा के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये व शिक्षण संस्थानों एवं जनमानस को नशे के दुस्प्रभाव के बारे में जागरूक भी करें। उन्होने कहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्यवाही करें व सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये। उन्होने कहा कि स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हुए नगर निकाय क्षेत्रों, सड़कों, कार्यालयों को साफ-सुथरा रखा जाये। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड को देखते हुए रैन बसेरो को चिन्हित कर ले व अलाव जलाने की व्यवस्था भी समय से सुनिश्चित कर लें।मुख्यमंत्री ने रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी लोगों को बसाने के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसे में सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं महिला और बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती को सुनिश्चित करने के लिए सूची शासन को उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होने कहा कि दिल्ली में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए एवं अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में ठंड से बचने के व्यापक इंतजाम हो। अधिकारियों को वैरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होने कहा कि बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ध्यान दिया जाये।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अवगत कराया कि जनपद में राशन कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अपात्र लोगों के राशन कार्ड को निरस्त भी किया जा रहा। उन्होने बताया कि जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। उन्होने बताया कि रोस्टर बनाकर जनपद में तहसील दिवस, बीडीसी बैठक, चौपाल लगाकर जनसुनवाई की जा रही है व अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद की सीमाओं, मुख्य मार्गो पर निरंतर चैकिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि जनपद की सीमाओं, चौराहों, मुख्य मार्गो, धार्मिक स्थलों आदि क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही है। उन्होने बताया कि नशे के खिलाफ जिला प्रशासन के साथ मिलकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

बैठक में मुख्य विकस अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक हुए मुकाबले

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार…

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के…

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के…

10 दिन वेंटिलेटर पर जिंदगी से लड़ता रहा तीन माह का मासूम-बेस अस्पताल श्रीनगर की टीम ने दी नई जिंदगी

श्रीनगर गढ़वाल। गैरसैंण-भराड़ीसैंण के चौरड़ा गांव का तीन माह का मासूम मौत के मुंह से वापस…

प्रो.प्रशांत कंडारी बने गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए डीन,एकेडमिक अफेयर्स नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को मिलेगी गति

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की…

आपात स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु पुलिस-एसडीआरएफ और सभी विभागों ने मिलकर जनपद में किया संयुक्त आपदा मॉक ड्रिल का अभ्यास

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी…

सहकारी मेलों में चार लाख किसानों की भागीदारी का लक्ष्य–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता…

खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राबाइंका गदरपुर ने नृत्य,समूह गान में पाया प्रथम स्थानगदरपुर । खण्ड राष्ट्रीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कालेज गदरपुर में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ खंड संयोजिका पूजा सिंह,कालेज प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि आर्या,मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे तथा पालिकाध्यक्ष की पत्नी सोनू गुंबर द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । आशीर्वाद वचन देते हुए अरविंद पाडे जी ने कहा कि संस्कृत का ज्ञान हमें उच्च वैभव तक पहुंचाता है। हमारी विचारधारा में सदैव सर्वोच्च शिक्षक,आदर्श नागरिक बनने का संकल्प होना चाहिए,उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृत भाषा में 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें समूहगान, संस्कृत नृत्य,श्लोक उच्चारण,संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत नाटक शामिल प्रतियोगिता रहे । संस्कृत नृत्य में प्रथम स्थान पी एम श्री राबाइका गदरपुर ने प्राप्त किया, वही आशु भाषण प्रतियोगिता में भी राबाईका गदरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पी एम श्री राबाइका गदरपुर ने संस्कृत समूहगान व समूह नृत्य में संगीत वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजीम प्रेमजी विद्यालय ने संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री इंका दिनेशपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर पीएम श्री राबाइंका की प्रधानाचार्य रश्मि आर्या एवं पूजा सिंह द्वारा प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देने के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेंद्र जैन एवं वंशीधर पाडे ने किया । कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सहभागिता करते हुए मंच को संस्कृत मय बनाया । इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के अलावा हिमांशु सरकार सहित अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।