जनवरी माह में लगेगा टेंडर! मोदी मैदान में होगा स्टेडियम निर्माणरुद्रपुर के युवाओं का सपना हुआ…
Category: उत्तराखण्ड
नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल के लिए गौरवपूर्ण क्षण में नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने उत्तराखंड उच्च…
“बेटी के न्याय की आस में फिर मुख्यमंत्री से मिले अंकिता के माता-पिता, भावुक मुलाकात में छलका दर्द”देहरादून।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर घटनाक्रम ने भावनात्मक मोड़ ले लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक पिता-मां के टूटे दिल का दर्द और बेटी के लिए न्याय की पुकार थी।करीब एक घंटे तक चली इस संवेदनशील मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बेटी की निर्मम हत्या से जुड़ा दर्द, पीड़ा और बीते दिनों की मानसिक यातना साझा की। माता-पिता ने कहा कि वे आज भी बेटी के न्याय के इंतजार में हैं और इस संघर्ष ने उनके जीवन को अंदर तक झकझोर दिया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित माता-पिता की बात सुनी। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने एक बार फिर इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। उनका कहना था कि हाल के दिनों में इस प्रकरण को लेकर बने माहौल और चर्चाओं से वे आहत हैं और उन्हें अब भी निष्पक्ष व निष्कर्षपूर्ण जांच की उम्मीद है।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की संभावना से पूरी तरह पीछे नहीं हटी है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि अंकिता के माता-पिता की भावनाओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार न्यायालय के फैसलों और नई जांच की संभावनाओं पर विधिक राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी पहले भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अंकिता के माता-पिता जो चाहते हैं, सरकार उनके अनुरूप हर स्तर पर जांच कराने के लिए तैयार है। इस भावुक मुलाकात के बाद एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और प्रदेश में न्याय की मांग ने फिर से जोर पकड़ लिया है।
साप्ताहिक “संवाद तेजस” समाचार पत्र का हुआ विमोचनगदरपुर । “पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संवाद तेजस’ का विमोचन समारोह दिनेशपुर रोड स्थित मोदी वेन्यू में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मीडिया क्लब एवं प्रेस क्लब गदरपुर के वरिष्ठ पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्यों की भारी मौजूदगी के बीच साप्ताहिक अखबार का औपचारिक शुभारंभ किया गया।वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति ने बढ़ाया गौरवसमारोह के दौरान मीडिया क्लब गदरपुर के सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रकाशक एवं संपादक सागर गाबा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि ‘संवाद तेजस’ निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचेगा।
विमोचन मंच पर प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियांकार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी (ऊधम सिंह नगर)…
रम्पुरा में बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधाराः महापौर
रूद्रपुर। रम्पुरा स्थित दुर्गा मंदिर में भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 9 जनवरी से 15…
क्रिकेट के मैदान से साइबर सुरक्षा का संदेश-पौड़ी पुलिस ने होमगार्ड प्रशिक्षुओं व महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चलाया जागरूकता अभियान
श्रीनगर गढ़वाल। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा-मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के…
नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 की तैयारियां तेज 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत बनेगा साहसिक पर्यटन का केंद्र
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नयार घाटी को साहसिक पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में…
माल्टा महोत्सव में महकी पहाड़ की आत्मा घाम तापो-नींबू सानो ने संस्कृति,किसान और स्वरोजगार का दिया सशक्त संदेश
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति,पारंपरिक खानपान और पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में…