कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में महिन्द्रा के दो नये वाहनों की भब्य लांचिंग।

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के दो नये वाहन पैट्रोल व डीजल में “XUV-7XO” एवं इलक्ट्रिक में “XEV-9S”…

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर देहरादून में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का संदेशदेहरादून।स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर देहरादून में युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी युवाओं को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने, आत्मबल को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करने का संकल्प भी है। जब देश का युवा स्वदेशी को अपनाता है, तो वह न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि देश की पहचान और आत्मसम्मान को भी ऊंचाई देता है।आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और स्वदेशी संदेशों से वातावरण उत्साह से भरा रहा।इस अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, माननीय विधायक श्री खजान दास जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला प्रेरक प्रयास बताया।

अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजनराजकीय चिकित्सालय एल० डी० भट्ट में नेत्र विभाग द्वारा आज मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता आशीष गुप्ता एवं अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी०एम०एस० डॉ० दीक्षित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी, वसुधैव कुटुंबकम के अध्यक्ष विकास जैन तथा प्रियांशु वंशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों की पूर्व जांच के उपरांत ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सका।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

दून उद्योग व्यापार मंडल 11 जनवरी के बंद में सम्मिलित नहीं, बताया सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री…

सोमनाथ स्वाभिमान दिवस – 2026 पर श्रीटपकेश्वर महादेव मंदिर, परिसर में भाजपा का भव्य आयोजन देहरादून।सोमनाथ…

देवभूमि की लोकआस्था का अनुपम उदाहरण-ग्राम सरणा में भूमियाल देवता का भव्य पूजन,संस्कृति-परंपरा और सामाजिक एकता का सजीव संगम

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल उसके हिमालय,नदियों और मंदिरों तक सीमित नहीं है,बल्कि उन…

जवानों की वर्दी से पहले युवाओं को मिला आत्मबल-नशामुक्त व करियर निर्माण की मिसाल बना आईटीबीपी का भर्ती कोचिंग अभियान

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के भविष्य को संवारने की एक…

स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों को मिला नया नेतृत्व-सुरेन्द्र नेगी अध्यक्ष,रजनी जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित,कर्मचारियों की समस्याएं रहेंगी प्राथमिकता

श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की…

108 इमरजेंसी सेवा में बढ़ेगा एम्बुलेंस का बेड़ा–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। इसके लिये…

वाणी की शक्ति: मौन से जागृत होती आत्मा,समाज को दिशा देती साधना–लेखक एम.एस.रावत

श्रीनगर गढ़वाल। मानव जीवन में वाणी केवल अभिव्यक्ति का साधन नहीं,बल्कि चेतना,संयम और आत्मबल का सशक्त…