Author: gvartanews
रुद्रपुर – सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, सचिव जसवंत सिंह एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहित चंद्र भट्ट अपने सैकड़ों समर्थको के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि “यह जीत युवाओं के भरोसे, मेहनत और हमारी टीम के रणनीतिक प्रयासों का परिणाम है। मैं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह नई टीम छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी और कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।बताते चलें कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की टीम के छात्र नेता धीरज सिंह, पूर्व छात्रसंघ सचिव रोहित भट्ट, छात्र नेता चंदन भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह पटेल एवं कमलचंद जोशी सहित वरिष्ठ छात्र नेताओ ने रणनीति बनाकर छात्रसंघ चुनाव लड़ाया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर रजत सिंह बिष्ट ने 100 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की, वहीं सचिव पद पर जसवंत सिंह ने 1300 से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित मोहित चंद्र भट्ट ने निर्णायक बढ़त बनाकर जीत हासिल की।मतगणना पूर्ण होने के बाद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी पदों पर विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद देर रात नव निर्वाचित अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, सचिव जसवंत सिंह एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहित चंद भट्ट पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से मिलकर आशीर्वाद लिया एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से व्यापार और अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूतीः विकास
रुद्रपुर। जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत महापौर विकास शर्मा ने नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में…
हॉट एयर बैलून,साइक्लिंग व स्वच्छता रैली के साथ विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रमों का आगाज
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को…
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत पौड़ी जनपद में चिकित्सा शिविर,192 लोगों ने उठाया लाभ
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा पर्व के अंतर्गत स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद पौड़ी में स्वास्थ्य…
आयुष विभाग के शिविरों में सैकड़ों लाभान्वित – “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान ने बढ़ाई जागरूकता.
उधम सिंह नगर। आयुष विभाग, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा पोषण माह एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस…
शहीदे आजम भगत सिंह की 118वी जयंती उत्सव के रूप मे मनाई जायेगी!
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अमर रहेंरुद्रपुर आगामी 28 सितम्बर 2025 को भारत माता के सच्चे सपूत, क्रांति…
रीजनल पार्टी ने किया बाहरी आउटसोर्सिंग एजेंसियों से भर्ती का विरोध
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में बाहरी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से भर्ती…
आम आदमी पार्टी ने पेपर लीक मामले की जांच हेतु पांच सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को भेजागदरपुर । आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के राज्यपाल महोदय को संबोधित पांच सूत्रीय एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गदरपुर के माध्यम से भेजा गया । आम आदमी पार्टी के लिए वरिष्ठ नेता और बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में माननीय उप जिलाधिकारी को यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामले में ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक होने से उत्तराखंड के हजारों बेरोजगार युवाओं की वर्षों से की गई तैयारी को गहरा धक्का लगा है अनेक युवाओं के मानसिक अवसाद के शिकार होने की संभावना है और वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है । युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से वैसे ही लोग पीड़ित हैं और आर्थिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं । परीक्षा की तैयारी से लेकर परीक्षा होने तक बड़ी मुश्किल से धन जुटाकर परीक्षा देने आते हैं फिर चणयंयदि परीक्षा व्यवस्था में पेपर लीक होने जैसा कृत्य होता है तो युवा सरकार पर कैसे भरोसा करेंगे ? छात्र हित में उनके द्वारा पांच सूत्री ज्ञापन में यूकेएसएसएससी पेपर लीक की निष्पक्ष जांच माननीय हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने ,दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने ,भविष्य में भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की धांधंली ना हो सुनिश्चित किए जाने, यू के एसएसएससी परीक्षा में छात्रों की आर्थिक क्षति का आकलन कर भरपाई सरकार द्वारा किए जाने, एक माह की निर्धारित समय सीमा में जांच प्रक्रिया पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किए जाने की मांग शामिल है । इस मौके पर सुभाष व्यापारी के अलावा भक्त दास ,राघवेंद्र सिंह ,प्रवीण, पंकज कुमार, रमेश कुमार ,मनोरंजन साना, मनजीत सिंह ,अमित, सुशील कुमार, गौरांग ,शेखर, सुनील भास्कर सहित तमाम लोग शामिल रहे ।
शिव मंदिर रामलीला में दशरथ मरण,नैया पार,दुम्बक दुंबा का शानदार मंचन
गदरपुर। शिव मंदिर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में राम बनवास के उपरांत दशरथ मरण…
महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराजा अग्रसेन जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंडदेहरादून,महाराजा अग्रसेन चौक (प्रिंस चौक) ,पर एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंगल ,प्रदेश…