gvartanews

gvartanews

काशीपुर : भोजन माताओं की मांगों के समर्थन में कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोजन माताओं को नियमित ना करना सरकार का नारी विरोधी चेहरा दिखाता है। भोजन माताओ को मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं है। वर्षों से भोजन माताएं सीमित आय में कार्य कर रही है, इससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने जैसे संवेदनशील कार्य के बावजूद भोजन माताओ को ऐसा मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का न्यूनतम खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि वर्तमान मानदेय महंगाई के अनुरूप में अत्यंत कम है। खाद्य पदार्थ, ईंधन, शिक्षा और स्वास्थ्य खर्चे में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि मानदेय में कोई स्थाई सुधार नहीं दिख रहा। इससे भोजन माताओ को कर्ज लेने और उधार पर जीवन व्यतीत करने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। शासन की ओर से घोषित मानदेय को व्यवहार में लागू न किए जाने से आर्थिक अस्थिरता और बढ़ गई है। भुगतान की कोई निश्चित तिथि न होने से बार-बार महीना तक मानदेय तक नहीं मिल पाता और घर का बजट बिगड़ जाता है। बच्चों की पढ़ाई व इलाज जैसी जरूरी खर्च भी प्रभावित होते हैं, यदि मानदेय सम्मानजनक स्तर पर तय किया जाए तो वह अपने परिवार का भरण_ पोषण आत्म सम्मान के साथ कर सकती हैं। अलका पाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब शासन से पांच हजार मासिक मानदेय घोषित है तो तीन हजार रूपए उनको क्यों दिए जा रहे हैं, यह दो हजार रूपए आखिर कहां जा रहे हैं ? यह जांच का विषय है। शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होने का बावजूद उन्हें ना तो चतुर्थ कर्मचारी तक का दर्जा दिया गया, ना ही स्थायित्व की कोई नीति बनाई गई। कांग्रेस भोजन माताओ को न्याय दिलाने तक उनके हकों की लड़ाई रहेगी।

“गरीबी वह ‘तेज़ाब’ है, जिसमें खून के रिश्ते भी जल जाते हैं और पैसा वह ‘चुंबक’ है, जो दुश्मनों को भी दोस्त बना लेता है”

इस दुनिया की सबसे कड़वी सच्चाई यह नहीं है कि लोग बुरे होते हैं, बल्कि यह है कि हालात लोगों...

निजी कंपनी में महिला कर्मियों का शोषण, नौकरी से निकालने और पुलिस प्रताड़ना के गंभीर आरोप, एसएसपी से न्याय की गुहार।

सिडकुल क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में महिला कर्मियों के साथ उत्पीड़न, अनैतिक दबाव, साजिशन नौकरी से निकाले जाने और...

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के चेयरमैन को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मानदिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया पीपल्स स्कूल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चंडीगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष ने उन्हें यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। यह आयोजन द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री ग्रोवर जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी प्रशासनिक कौशल तथा गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा को सुदृढ़ करने के उनके निरंतर प्रयासों की स्पष्ट पहचान है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी विशिष्ट पहचान बनाई है।इस सम्मान को और भी विशेष बनाता है यह तथ्य कि उत्तराखंड राज्य से श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी इस राष्ट्रीय पुरस्कार को प्राप्त करने वाले एकमात्र शिक्षा नेतृत्वकर्ता हैं। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर परिवार के सभी सदस्य—शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक—ने श्री ग्रोवर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। यह सम्मान उनके उस प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक है, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने और भावी पीढ़ियों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए निरंतर समर्पित है।

खटीमा में कानून-व्यवस्था उत्तरी पटरी पर, बाइक हटाने के विवाद में चाकूबाजी—तीन युवक गंभीर घायलखटीमा (ऊधम सिंह नगर)। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मामूली बाइक हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार सोमवार रात खटीमा के इस्लामनगर क्षेत्र में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग हथियार लेकर सड़क पर उतर आए और जमकर मारपीट हुई। चाकू चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना में घायल युवकों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो इस्लामनगर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टीएमयू फिजिकल एजुकेशन कॉलेजसे अनुभव गुप्ता को पीएचडी अवार्ड

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद से टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टुडेंट अनुभव गुप्ता को यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचडी...

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने हेतु सिडकुल में स्थापित कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। उन्होने औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना ट्रीट किये पानी को कल्याणी नदी में कतई न छोड़ा जाये। उन्होने कहा कि सभी कम्पनियां प्रदूषित पानी को ट्रीट करने हेतु ट्रीटमेंट प्लांटो में सुधार कर ले। एक माह के बाद कम्पनियों से निकलने वाले पानी की सैम्पलिंग/जांच करायी जायेगी। जिस भी कम्पनी से दूषित पानी कल्याणी नदी में गिरता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने आरएम सिडकुल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कम्पनियों में स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर देखे कि ट्रीटमेंट प्लांट कार्य कर रहा है या नही। उन्होने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कम्पनियों द्वारा खतरनाक कैमिकल प्रयोग किया जाता है उन कम्पनियों की सूची बनाकर नियमित जांच करें। उन्होने आरएम सिडकुल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी को सिडकुल में प्रवेश होने से पूर्व व सिडकुल क्षेत्र समाप्ति के बाद अटरियां मंदिर के पास व शहर समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश सीमा पर कल्याणी नदी के पानी का सैम्पलिंग कराते हुए जांच कराये कि किस क्षेत्र में कितना कल्याणी नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी/आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक अभियंता...

सितारगंज में विकासखण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 80 से अधिक पशुओं ने लिया हिस्सा, गुलाब चन्द की भैंस बनी चैम्पियन।

आज पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड सितारगंज के अंतर्गत ग्राम ऐंजनिया स्थित ग्राफ सेंटर में विकासखण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य...

नगरपालिका में संयुक्त रूप से देखा और सुना गया केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारणगदरपुर । “केंद्रीय बजट 2026-27 के संसद में प्रस्तुत होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। इस आयोजन का उद्देश्य बजट की प्रमुख घोषणाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना तथा उनके माध्यम से आमजन तक इसकी जानकारी पहुँचाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की उपस्थिति रही। बजट सत्र के दौरान सभी उपस्थित जनों ने वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुना। बजट के उपरांत पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाला है और इसमें आम जनमानस,गरीब, मध्यम वर्ग,किसानों,युवाओं एवं महिलाओं के हितों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित होने के साथ-साथ विकासोन्मुखी है,जिसमें बुनियादी ढांचे,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और नगर निकायों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। बजट से नगरों के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार में सहायता प्राप्त होगी।इस अवसर पर कार्यक्रम में सुभाष गुंबर,सुरेश खुराना,राजेश गुम्बर,सभासद सचिन गुप्ता,मुकेश चावला,रमन छाबड़ा,परमजीत सिंह सहित सलीम बाबा,नाजिर अली ज्योति ग्रोवर,राजबाला चौहान, सागर गंडा,हरलोक नामधारी, राहुल भाटिया,हरीश रल्हन, सतीश छाबड़ा,निर्मल नारंग, मनोज पाण्डे,मोहित अरोरा चैरी,विकास बजाज सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम का समापन सकारात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बजट को देश के समग्र विकास के लिए...

श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए किया गुरबाणी कीर्तन

गदरपुर । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि भक्त संत रविदास जी...

Page 15 of 167 1 14 15 16 167

Weather Forecast

Panchang




DEWATOGEL


DEWATOGEL


Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!